GMCH STORIES

यमुना स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स में विशाल जनसमूह को योग प्रशिक्षण

( Read 5617 Times)

22 Jun 16
Share |
Print This Page
नई दिल्ली, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यमुना स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स में ‘योग के द्वारा विश्व शांति’ विषय पर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए आचार्य डा. लोकेश मुनि ने कहा कि विश्व शांति से पहले मन की शांति आवश्यक है| मन की शांति के लिए मैडिटेशन और योग सर्वोत्तम उपाय है| उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को ही नहीं बल्कि मन, इन्द्रीय, बुद्धि और भावना सबको स्वस्थ बनाता है|
आचार्य लोकेश ने कहा योग से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को प्राप्त किया जा सकता है| उन्होंने कहा कि स्वस्थता और समृद्धि का गहरा सम्बन्ध है| स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ व समृद्ध राष्ट्र व समाज का निर्माण हो सकता है|
इस अवसर पर विवेकानन्द नेचर क्योर हॉस्पिटल के आचार्य डा. विक्रमादित्य ने योग के महत्त्व को प्रतिपादित करते हुए विशाल जनसमूह को योग का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया| उन्होंने कहा की योग सम्पूर्ण मानव जाति के लिए श्रेष्ठ उपहार है| योग से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है| योग से नकारात्मक सोच नष्ट होती है और सकारात्मक विचार उत्पन्न होते है | उन्होंने इस अवसर पर नमामि यमुना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करते हुए सभी को यमुना की स्वच्छता के लिए संकल्प दिलाया|
इस अवसर पर मौलाना अफसर निजामी, पूर्वी दिल्ली की मेयर श्रीमती सत्या शर्मा, पूर्वी दिल्ली के डी.सी.पी. श्री ऋषि पाल सिंह, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन श्री जीतू सिंह चौधरी ने अपने उद्गार प्रकट करते हुए कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व भारत की प्राचीन विद्या योग को समझने और सिखने के लिए योग दिवस मना रहा है यह भारत के लिए गौरव का विषय है |
This Article/News is also avaliable in following categories : National News , Education News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like