GMCH STORIES

पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार संकल्पित : वसुंधरा राजे

( Read 3768 Times)

13 Feb 16
Share |
Print This Page
पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार संकल्पित : वसुंधरा राजे उदयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वल्र्ड म्युजिक फेस्टिवल के आयोजन को अनूठा और उपलब्धिमूलक बताते हुए शुभकामनाएं दी व कहा कि यह उदयपुर के संगीत इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भारत में अंतर्राष्ट्रीय संगीत और भारतीय संस्कृति की पहचान के लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि देश-विदेश के संगीतज्ञ एवं कलाकार कला और संस्कृति को एकरूपता प्रदान कर विश्वमैत्री की भावनाओं को बढ़ावा देंगे। साथ ही भारत में आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक ऐसा वार्षिक आयोजन बनकर उभरेगा जिसे अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पर्यटक अपने सालाना यात्रा कलेण्डर में शामिल करेगा। उन्होंने वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल को पर्यटन के लिए खास बताते हुए कहा कि सरकार पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री शनिवार को उदयपुर के रेलव ट्रेनिग इंस्टीट्यूट ग्रांउड पर आयोजित वल्र्ड फेस्टिवल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं।
वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल के पहले दिन रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ग्राउण्ड पर सुरमयी ठण्ड के बीच आकर्षक मंच पर सजी शाम में विश्व संगीत के कई नामी सितारों ने यादगार प्रस्तुतियां दी। शहर के युवाओं के हुजूम के जोश के बीच प्रस्तुतियों ने समां बांधा। कार्यक्रम की शुरुआत फ्लेमेंको म्यूजिक एंड डांस समूह के स्पेन के कलाकारों जुआन्मा जुरानो एवं तमारा , पासो ए दोस के जादुई फ्लेमेनको के चार ताली पर वहां के लोकसंगीत की शानदार प्रस्तुतियों से हुईं। मंच से ताली के साथ पदचाप में सुर मिलाते हुए स्पेनिश गिटार और ताल-लय के साथ सिंगल व ड्यूएट प्रस्तुतियों का दर्शकों ने जम कर आनंद उठाया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी कई बार तालियां बजा कर हौसला बढ़ाया। प्रस्तुतियों के अंत में पूरे क्रू को स्टेंडिंग ओवेशन दिया गया। इस यादगार प्रस्तुति के बाद अब तक विश्वभर में ५०० से ज्यादा लाइव कंसर्ट कर चुकीं आइवरी कोस्ट की ग्रैमी अवॉर्ड विजेता डोबेटनाहोर की प्रस्तुतियों ने अफ्रीकी कबीलियाई व केरेबियन म्यूजिक की जुगलबंदी के बीच विशिष्ट परिधानों में सज कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अपने विशिष्ट अफ्रीकी बीट संगीत के साथ उन्होंने शाम में चार चांद लगा दिये।

रघु के आते ही झूम उठे युवा
इस संगीतमयी शाम का समापन भारत के सबसे लोकप्रिय फ्यू$जन रॉकबैंड में से एक - द रघु दीक्षित प्रोजेक्ट के साथ हुआ। देश में फ्यूजन संगीत के स्टार आइकन अपने विशिष्ट परिधान के साथ ही पैरों में कड़े और घुंघरू बांध कर फ्यूजन पेश किया तो मस्ती दुगुनी हो गई। उन्होंने उदयपुर के लोगों से कहा कि वे इसी तरह झूमते हुए खुशियां बांटते रहें। भारतीय पंरपरा और संस्कृति से सराबोर रघु दीक्षित की प्रस्तुति ने उनकी वैश्विक पहचान को साबित कर दिया जिसके बिना कोई भी भारतीय संगीत समारोह अधूरा है। रघु के रॉक बेण्ड की विश्व स्तरीय प्रस्तुति पर मौजूद देशी विदेशी पर्यटक और दर्शक थिरकने पर मजबूर हो गये।

This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like