उदयपुर देशभर के फिल्म प्रदर्शकों और सिनेमा एसोसिएशनों के संगठन फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने 23 फरवरी को एक दिन की हड़ताल की घोषणा की है।
फिल्म उद्योग से सर्विस टैक्स वापस लिए जाने की मांग को लेकर यह कदम उठाया जा रहा है। हालांकि उदयपुर के पीवीआर सहित देश के मल्टीप्लेक्स इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे।
फेडरेशन का दावा है कि इस हड़ताल के कारण गुरुवार को देशभर में नौ हजार से ज्यादा एक स्क्रीन वाले सिनेमाघर बंद रहेंगे।