आपकी प्रोफशनल लाइफ के लिए भी रिश्ते बहुत मायने रखते हैं क्योंकि आपके करियर की सफलता बहुत हद तक इस बात पर भी निर्भर करती है कि अपने सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार कैसा है। इसलिए करियर में सफलता पाने के लिए नियमित रूप से अच्छे व्यवहार अदा करना न भूलें। कुछ उपयोगी सुझाव :
1. करियर में सफलता के लिए सिर्फ आपकी कार्यकुशलता ही काफी नहीं है, बल्कि अपने साथ कार्यरत लोगों के साथ आपका व्यवहार भी शालीन और सहयोगपूर्ण होना चाहिए।
2. सहकर्मियों का सहयोग पाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप पहले स्वयं आगे बढकर उनकी मदद करें।
3. कार्यस्थल पर कई बार प्रोफेशनल मुद्दों को लेकर सहकर्मियों से बहस भी हो जाती है, लेकिन ऐसी बातों को दिल पर न लें और अपना व्यवहार हमेशा संयत रखें।
4. परनिंदा से दूर रहें। इससे कार्यस्थल का माहौल खराब होने के साथ आपके कीमती वक्त की भी बर्बादी होती है।
5. आप अपने फील्ड में कार्यरत कुछ नए लोगों के साथ भी परिचय बढाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आने वाले नवीनतम बदलावों से स्वयं को अपडेट रखें।