बालों की स्टाइलिंग बाल थ्री स्टाइल में!

( Read 2253 Times)

22 Dec, 11 03:25
Share |
Print This Page

आज लुक्स चेंज करने की बात हो, तो बालों की स्टाइलिंग पर सबसे पहले ध्यान जाता है। बालों में कुछ स्पेशल करने के लिए स्ट्रेटनिंग, कर्लिंग और रिबॉन्डिंग के ऑप्शन्स हमेशा से ही पसंद किए जाते रहे हैं। आइए जानें इनके बारे में! आज कल सीधे और मुलायम बालों का फैशन ज्यादा है। कॉलेज जाने वाली लड़कियां हों या फिर महिलाएं, हर किसी को सीधे बाल लुभा रहे हैं। इसलिए वे घुंघराले व वेवी बालों को हेयर स्ट्रेटनिंग तकनीक से सीधा करवा रही हैं। बालों की स्ट्रेटनिंग में दो ऑप्शन होते हैं- टेम्परेरी और परमानेंट। टेम्परेरी स्ट्रेटनिंग के लिए पे्रसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।

इसमें बाल धोने के बाद पुनः अपने वास्तविक रूप में आ जाते हैं। जबकि परमानेंट स्टे्रटनिंग में बालों के बॉन्ड को तोड़कर केमिकल और आधुनिक तकनीक की मदद से बालों को स्टे्रट लुक दिया जाता है। इससे कर्ली हेयर भी नेचुरल स्टे्रट नजर आते हैं। इसे मेनटेन करके रखें, तो काफी समय तक बाल स्टे्रट रहते हैं। बालों को स्ट्रेट करने के लिए बेस क्रीम वैसलीन, न्यूट्रिलाइजर, शैंपू व कंडीशनर का प्रयोग किया जाता है। इसमें बालों को स्ट्रेट करने से पहले स्कैल्प पर वैसलीन या बेस क्रीम लगाते हैं। इसके बाद हेयर रिलैक्सिंग स्ट्रेटनिंग फॉर्मूला लगाते हैं, जो बालों की मिडिल लेयर में पहुंच कर उन्हें मुलायम बनाता है। इस फॉर्मूले को बालों में तकरीबन 7-8 मिनट के लिए लगाया जाता है।

ध्यान रहे, इससे ज्यादा देर तक बालों में इसे नहीं लगाना है, अन्यथा बाल क्षतिग्रस्त भी हो सकते हैं। इसके बाद बालों को अच्छे से धोया जाता है, ताकि बालों से केमिकल पूरी तरह निकल जाए। इसके बाद बालों में न्यूट्रिलाइजर लगाया जाता है, जिससे बालों का सामान्य पीएच संतुलन बना रहे। फिर कंडीशनर लगाते हैं। अगर बाल ज्यादा डैमेज हों, तो बालों में कंडीशनर पहले और बाद में दोनों बार लगाया जाता है। अमूमन हेयर स्ट्रेट कराने में 1००० से 5,000 रुपए तक का खर्च आता है।

यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: सखी मंगला
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Bangalore University
Rank #2 :: Christ University
Rank #3 :: Indian Institute of Management Bangalore - IIMB
Rank #4 :: Amrita University
Rank #5 :: Indian Institute of Science - IISc
Rank #6 :: Indian Statistical Institute - ISI
Rank #7 :: The National Centre for Biological Sciences
Rank #8 :: National Institute of Mental Health and Neuro Sciences (NIMHANS)
Rank #9 :: National Law School of India University - NLSIU
Rank #10 :: Rajiv Gandhi University of Health Sciences
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG