शब्द-रंग-राग की त्रिवेणी आज से

( Read 1565 Times)

05 Feb, 12 12:41
Share |
Print This Page

जयपुर। साहित्य के एकमात्र नोबुल पुरस्कार विजेता और हमारे राष्ट्रगीत के लेखक महान सृजनकार गुरूदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर पर केंदि्रत समारोह ’शब्द,रंग,राग’ आज से जवाहर कला केंद्र में श्शुरू हो रहा है।
’पीपुल्स मीडिया थियेटर’ के बैनर तले इस समारोह के पहले दिन श्शाम ६ः३० बजे टैगोर की बहुचर्चित कहानी नष्टनीड पर आधारित बैले ’चारूलता’ का मंचन होगा। पीएमटी के अध्यक्ष अशोक राही ने बताया कि नारी के सूक्ष्म मनोभावों को दर्शाने वाली इस नृत्य नाटिका की कोरियोग्राफी नृत्य गुरू रेखा ठाकर ने की है जबकि संगीत ध्रुपद गायिका मधु भट्ट तैलंग ने तैयार किया है जबकि संगीत संयोजक विवेक उपाध्याय हैं।
’चारूलता’ में पंद्रह युवा कत्थक नर्तकियां भाग ले रही हैं जिनमें गार्गी बनर्जी, सुरभि कुमावत, उमा विजय, ममता तिवारी, कणिका कोठारी, साक्षी सिंह, सुहानी बहल, रेखा सेन, श्रुति मिश्रा, पुनीता शर्मा, हर्षिता, औरवी श्शर्मा, चंद्रकांत गौतम, ओमप्रकाश नायर, श्श्यामसुंदर श्शर्मा ने गीतों को स्वर दिया है।
नृत्य नाटिका में हरिहर शरण (सितार), प्रवीण आर्य (पखावज), महेन्द्र डांगी (तबला), मोइनुद्दीन खान (सारंगी), मुन्नाभाई (हारमोनियम), अश्विनी (बांसुरी) ने स्वर लहरियां बिखेरी हैं। अशोक राही द्वारा परिकल्पित यह समारोह पश्चिम अंचल सांस्कृतिक केंद्र और जवाहर कला केंद्र के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। समारोह में कल मंगलवार को कवि गोष्ठी और रवीन्द्र संगीत का आयोजन होगा।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: साहित्‍य
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Bulgari
Rank #2 :: Burberry
Rank #3 :: Dior Homme
Rank #4 :: Giorgio Armani
Rank #5 :: Dolce & Gabbana
Rank #6 :: Gucci
Rank #7 :: Carolina Herrera
Rank #8 :: Celine Dion
Rank #9 :: Paris Hilton
Rank #10 :: philosophy
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG