रवीन्द्र रचना महोत्सव सोमवार से जवाहर कला केंद्र में

( Read 1942 Times)

04 Feb, 12 14:11
Share |
Print This Page

जयपुर। भारतीय मनीषा के सर्वश्रेष्ठ सृजनकार गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर पर केंदि्रत तीन दिवसीय समारोह ’शब्द रंग राग’ सोमवार ६ फरवरी को जवाहर कला केंद्र में श्शुरू हो रहा है।
पीपुल्स मीडिया थियेटर, जवाहर कला केंद्र और पश्चिम अंचल सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित इस महोत्सव में बैले, रवीन्द्र संगीत, काव्य नाटकों के साथ साथ कविता और कहानियों के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। ६ फरवरी को श्शाम ६ः३० बजे गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की महान कृति ’नष्टनीड’ पर आधारित बैले ’चारूलता’ प्रस्तुत किया जायेगा।
इस बैले का नृत्य निर्देशन प्रसिद्ध कत्थक कोरियोग्राफर रेखा ठाकर ने किया है जबकि संगीत सुविख्यात ध्रुपद गायिका डॉ. मधु भट्ट तैलंग का है। अशोक राही द्वारा परिकल्पित इस नृत्य नाटिका में ताल संयोजन पं. प्रवीण आर्य ने किया है जबकि संगीत संयोजन विवेक उपाध्याय का है। समारोह के दूसरे दिन दोपहर में रवीन्द्र कथा सत्र का आयोजन होगा जिसमें बीस युवक युवतियां गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविताओं का पाठ करेंगे। इसी दिन हिंदी के प्रसिद्ध कवि ऋतुराज की अध्यक्षता में एक बहुभाषी काव्य संगोष्ठी आयोजित की जायेगी जिसमें डॉ. हरिराम आचार्य (संस्कृत), देवदीप (बांग्ला), विनोद पदरज, गोविन्द माथुर, अंबिका दत्त, कैलाश मनहर, रेवती रमन शर्मा (हिंदी) और किशोर पारीक (राजस्थानी), फारूख इंजीनियर, आदिल रजा मंसूरी (उर्दू) व हरीश करमचंदानी (सिंधी) के काव्य पाठ करेंगे।
पीएमटी के सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि ७ फरवरी की शाम को रंगायन थियेटर में रवीन्द्र संगीत का आयोजन होगा। जिसमें संगीतकार अशोक मुखर्जी अपने साथी कलाकारों सुमन्त मुखर्जी, गार्गी बनर्जी, सीएम राव, लोकेश, पवन बालोदिया, अश्विनी, महावीर के साथ रवीन्द्र संगीत प्रस्तुत करेंगे।
इस समारोह में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री नमोनारायण मीणा मुख्य अतिथि होंगे जबकि विशिष्ठ अतिथि श्रीमती अदिति मेहता और अध्यक्षता प्रसिद्ध लोककला विद् विजय वर्मा करेंगे।
८ फरवरी को दिन में दो बजे रवीन्द्र कथा सत्र आयोजित होगा जिसमें गुरूदेव की दो कहानियों तोता कहानी और कच देवयानी का पाठ किया जायेगा। इन्हें डॉ. उर्वशी श्शर्मा, सुषमा राजीव और सुनील श्शर्मा प्रस्तुत करेंगे। सत्र की अध्यक्षता प्रो. मोहन क्षोत्रिय करेंगे। समारोह के समापन में रवीन्द्र नाथ टैगोर के दो काव्य नाटक कच देवयानी और गांधारीर आवेदन मंचित होंगे। वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक राही के निर्देशन में विनीता नायर, अनिल भागवत, सूफियान खान, सुविज्ञ श्शर्मा, निधि ताम्हणकर, नमन त्यागी और उमाशंकर खंडेलवाल इनमें भूमिका निबाहेंगे। इस समारोह के खास मेहमान जेकेके के महानिदेशक एच.एस.मीणा और मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर कुरूक्षेत्र के निदेशक विश्व दीपक त्रिखा होंगे।


यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: साहित्‍य
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Levi's
Rank #2 :: American Eagle
Rank #3 :: Rock and Republic
Rank #4 :: Killer
Rank #5 :: Armani Exchange
Rank #6 :: Gucci Corona
Rank #7 :: Gianni Versace
Rank #8 :: Dolce & Gabbana
Rank #9 :: True Religion
Rank #10 :: Wrangler
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG