बहनें अपने पिता के खिलाफ अदालत जाने की तैयारी में

( Read 14203 Times)

31 Aug, 10 08:33
Share |
Print This Page

बहनें अपने पिता के खिलाफ अदालत जाने की तैयारी में दुबई | बेटी के लिए योग्य वर ढूंढने में अभिभावकों की चप्पलें घिस जाती हैं, लेकिन यहां मामला उल्टा है। सऊदी अरब में छह बहनें अपने पिता के खिलाफ अदालत जाने की तैयारी में हैं। पिता अपनी बेटियों की शादी नहीं होने दे रहा। स्थानीय अखबार सऊदी ओकाज के अनुसार, युवतियों ने आरोप लगाया है कि जब भी कोई रिश्ता लेकर उनके घर आता है, तो पिता यह कह कर टाल देते हैं कि शादी की बात करने के लिए घर में कोई महिला नहीं है। इसी चक्कर में इन युवतियों की उम्र 30 पार हो चुकी है। अखबार के मुताबिक, देश की न्यायिक समिति के अध्यक्ष सुल्तान बिन जाहेम को लिखे पत्र में युवतियों ने कहा है कि उनके घर शादी का रिश्ता लाने वाले कई पुरुष धार्मिक प्रवृत्ति के और अच्छे आचार-विचार वाले थे। इसके बावजूद उनके पिता ने रिश्ते ठुकरा दिए। बिन जाहेम ने कहा कि ये बहनें अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दायर कर सकतीं हैं। उसके बाद जज उनके पिता को समन जारी करके पूछेंगे कि वह अपनी बेटियों की शादी क्यों नहीं होने दे रहे? अगर उनका तर्क जज को अनुचित लगा, तो वह युवतियों की शादी सुयोग्य वरों से कराने के लिए अपने अधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। अखबार ने इन मामलों के अधिकारी के हवाले से लिखा है कि युवतियों द्वारा दायर किए जाने वाले मुकदमे को पिता की अवमानना नहीं माना जा सकता क्योंकि वे निजी अधिकार को पाने के लिए कानून का सहारा ले रही हैं।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: Life Style
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Italy
Rank #2 :: India
Rank #3 :: Japan
Rank #4 :: Egypt
Rank #5 :: Greece
Rank #6 :: Germany
Rank #7 :: Mexico
Rank #8 :: Peru
Rank #9 :: Thailand
Rank #10 :: Philippines
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG