फैशन के भी हैं सीजन चार

( Read 1492 Times)

05 Feb, 12 11:14
Share |
Print This Page

फैशन के भी हैं सीजन चार। सर्दियों की विदाई के साथ आ गया है स्प्रिंग सीजन। न सर्दी और न गर्मी। दोस्तों, फैशन के लेटेस्ट ट्रेंड्स को अपनाइए और बन जाइए स्मार्ट टीन..

अरे यार, तुम्हारा स्टाइल तो गजब है..क्या स्मार्ट लग रहे हो..कहां से खरीदी तुमने यह ड्रेस..? काफी सूट कर रही है तुम्हें..। क्या आप इस तरह के कॉम्प्लीमेंट्स सुनना चाहेंगे? अगर हां, तो इस स्प्रिंग सीजन में मौसम के हिसाब से ही अपने आउटफिट तय करें। एक्सेसरीज तो मिक्स ऐंड मैच होनी ही चाहिए। इस मौसम को खुलकर एंजॉय करें और अपना लें लेटेस्ट फैशन। बिंदास लुक एनर्जी तो देगा ही, फ्यूजन आपको बना देगा ट्रेंडी।

सर्दी के कपड़ों के बोझ को अब आप बाय-बाय कह सकते हैं और खुले दिल से फैशन का मजा ले सकते हैं। आपको ध्यान सिर्फ यह रखना है कि आप वही पहनें, जो आपको सूट करता हो और आपकी ग्रेस को बढ़ाता हो। इसके लिए हम आपको दे रहे है कुछ
दोस्तों, आपको कैजुअल वियर की ही ज्यादा जरूरत होती है। मौसम में ताजगी हो तो बाजार भी घूमने जा सकते हैं और कॉफी शॉप में बैठने का मजा भी उठा सकते हैं। ऐसे में आपको थोड़ा स्टाइलिश तो लगना ही चाहिए। आपके लिए नए-नए स्टाइल लाने वाली फैशन डिजाइनर अंकिता चौधरी बताती हैं, 'आजकल बॉडी फिटेड ड्रेसेस न भी पहनें, तो कोई बात नहीं। लड़कियां एंकल लेंथ की मैक्सी ड्रेस पहन सकती हैं, जो एंटी फिट अच्छी लगेगी। शॉर्ट स्कर्ट तो आउट हैं। अगर स्कर्ट पहनें तो वह भी एंकल लेंथ ही ठीक रहेगी।' लड़कों के लिए अंकिता बताती हैं, 'लड़के इस सीजन में स्ट्रेट या एंटी फिट डेनिम पहनें, जिन्हे स्मार्ट तरीके से कैरी करें। इस सीजन में बड़े चैक्स फैशन में रहेंगे। लड़के गहरे गले की टी-श‌र्ट्स में खूब फबेंगे।' स्प्रिंग सीजन में लड़कों को वेस्ट कोट भी जंचता है।

पंद्रह साल का एकलव्य मम्मी से कह रहा था, 'मम्मी मैं वही पहनूंगा जिसमें मुझे आराम मिलेगा।' जब मॉम ने बोला, 'बेटा थोड़ा फैशनेबल भी लगना चाहिए तो उसका जवाब था, 'मम्मी फैशन क्या है? फैशन वही है जो मुझे अच्छा लगे। जो मुझे आराम दे। हां, जो भी मैं पहनूं उसे अच्छी तरह से कैरी करूं वही मेरे लिए फैशन है।' मॉम को अपने बेटे की बात में दम लगा और उन्होंने उसे अपनी पसंद के कपड़े पहनने के लिए बाध्य करना बंद कर दिया। सच है दोस्तों, आप अपनी पसंद के कपड़े जरूर पहनें लेकिन मौसम के हिसाब से कैरी करना न भूलें। अगर स्प्रिंग में आप सर्दियों के भारी रंग पहनेंगे तो सोच लीजिए कि आप कैसे लगेंगे। हल्की ठंडी हवा में अगर स्लीवलेस पहन कर निकल गए तो भी लोग आपको अजीब-सी नजरों से देखेंगे। इसमें कंफर्ट तो है, लेकिन सीजन के ट्रेंड्स को फॉलो करके ही आप ट्रेंडी दिख सकते हैं। फुटवियर की बात करें तो फ्लिप फ्लॉप और ग्लेडियेटर्स चलेंगे इस स्प्रिंग में। फुटवियर डिजाइनर रेखा कटारिया कहती हैं, 'हम प्योर लेदर के फुटवियर्स बना रहे हैं जो इस सीजन में आराम से चलते हैं। वैसे फ्लैट चप्पलें भी फैशन में हैं और इनमें आराम भी काफी मिलता है।'

काफी समय से फ्यूजन फैशन चलन में है यानी पारंपरिक भारतीय और वेस्टर्न वियर का मेल। जींस पर अगर आपने गोल कटिंग वाला कुर्ता डाल लिया या धोती के साथ जैकेट पहन ली तो यह फैशन के लिहाज से मिसफिट हरगिज नहीं है। एथनिक लाग स्कर्ट के साथ हॉल्टर टॉप, हैरम पैंट के साथ स्पेगेटी टॉप और टी-शर्ट और शर्ट के साथ दुपत्र या स्टोल कैरी करना स्टाइलिश माना जाने लगा है। इसी तरह कपड़ों के साथ ज्वैलरी में भी फ्यूजन लुक पसद किया जा रहा है। डैंगलर्स, वुडन बैंगल्स, ब्रेसलेट, बीड्स एंक्लेट आदि भी फ्यूजन के तौर पर पहने जा सकते हैं।

फ्लोरल प्रिंट के कपड़े सिर्फ वसत के मौसम में पहने जाते हैं। फ्लोरल प्रिंट कपड़े की ख़ूबसूरती में इजाफा करते हैं, इसलिए ग्लैमर व‌र्ल्ड भी इन्हें अपनाने में पीछे नहीं है। इस स्प्रिंग सीजन में बड़े-बड़े फूलों की ड्रेसेस चलन में रहेंगी। सिर्फ लड़कियों को ही नहीं, कम उम्र के लड़कों पर भी बड़े फूलों वाली श‌र्ट्स खिलेंगी। लड़कियां फ्लोइंग मैक्सी ड्रेसेस या काफ्तान स्टाइल फ्रॉक्स पहन कर खूबसूरत लग सकती हैं।

खिले रंगों से खिलें

जहा तक स्प्रिंग फैशन की बात है तो इसमें डिजाइनर्स फ्लोरल कलर्स का इस्तेमाल सबसे ज्यादा कर रहे हैं। इसमें सभी डार्क कलर्स के लाइट टोन्स नजर आएंगे। येलो कलर के साथ कई एक्सपेरिमेंट किए गए हैं। फैशन डिजाइनर अंकिता के अनुसार, 'फैशन के लिए ट्रेंड में रहना जरूरी है। इस खुशगवार मौसम में खुशी देने वाले रंग चलते हैं। बोल्ड कलर पहन सकते हैं स्प्रिंग में। ग्रीनिश, वाइन, फ्लोरोसेंट जैसे कलर्स का इस्तेमाल कुछ ज्यादा हो रहा है।

फैब्रिक हो फ्लोइंग

स्प्रिंग-समर के लिए शिफॉन और जॉर्जेट फैब्रिक चलन में है। टेक्सचर्ड फैब्रिक भी स्प्रिंग कलेक्शन में देखने को मिलेगा। सिल्क तो जंचेगा ही, खादी का ग्रेस भी कम नहीं रहेगा।

फैशन के हैं मौसम चार

जैसे-जैसे मौसम करवट बदलता है, फैशन भी रंग बदलने लगता है। मौसम की तरह फैशन के भी चार सीजन होते हैं - स्प्रिंग [फरवरी], समर [अप्रैल], ऑटम [सितंबर] और विटर [दिसंबर]। स्प्रिंग सीजन की शुरुआत में आप भी चलें फैशन के लेटेस्ट ट्रेंड्स और एक्सेसरीज के साथ।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: Life Style
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Harivansh Rai Bachchan
Rank #2 :: Subhadra Kumari Chauhan
Rank #3 :: Suryakant Tripathi 'Nirala'
Rank #4 :: Vikram Seth
Rank #5 :: Mahadevi Verma
Rank #6 :: Munshi Premchand
Rank #7 :: Amit Chaudhuri
Rank #8 :: Arundhati Roy
Rank #9 :: Jhumpa Lahiri
Rank #10 :: Anita Desai
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG