GMCH STORIES

अध्यक्ष एवं संचालक मण्डल का किया अभिनंदन

( Read 25909 Times)

23 Apr 18
Share |
Print This Page
 अध्यक्ष एवं संचालक मण्डल का किया अभिनंदन डॉ.प्रभात कुमार सिंघल /कोटा जिला सहकारी हाॅलसेल उपभोक्ता भण्डार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ने कहा कि राजनितिक संगठन ओर सहकारी संस्थाओं में अध्यक्ष एक होता है,लेकिन संगठन व संस्था के कार्यकर्ता व सदस्य बडी संख्या में होने के साथ ही संगठन व संस्था की मजबूती के लिए कार्य करते हैं। वे आज भाजपा युवा मोर्चा के स्टेशन मण्डल के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्टेशन स्थित उमरावमल पुरोहित सभागार में कोटा जिला सहकारी हाॅलसेल उपभोक्ता भण्डार के नवनियुक्त अध्यक्ष एंव संचालक मण्डल सदस्यों के अभिनंदन समारोह मे मुख्य अतिथी पद से संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथी भाजा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष अनुसुईया गौस्वामी एवं कोटा महिला नागरिक सहकारी बैंक की अध्यक्षा मंजू बिरला थी। कार्यक्रम से पूर्व भाजपा युवामोर्चा नेता धर्मराज गुर्जर एवं जगदीश नायक भाया ने कार्यकर्ताओं की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं संचालक मण्डल सदस्यों का माल्र्यापण एवं पुष्प् गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ हरिकृष्ण बिरला ने कहा कि संगठन व संस्था की मजबूती व प्रगति में कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका होती है।संगठन के कार्यकर्ताओं को चाहिऐ कि वह अपनी विचारधारा से अधिकतम लोगो को जोडकर संगठन को मजबूत करें। बिरला ने कहा कि कोटा जिला सहकारी हाॅलसेल उपभोक्ता भण्डार के माध्यम से जनता को उचित दाम पर गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाने का कार्य कर रहे है आने वाले समय में शहर के विस्तार के साथ ही अलग अलग दिशाओं में भण्डार के नए उपहार सुपर मार्केट खोले जाऐगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुऐ कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि जिस तरह मानव शरीर में हर अंग की अपनी उपयोगिता होती है उसी तरह संगठन में सभी कार्यकर्ताओं का अपना स्थान है, कार्यकर्ताओं के बल पर ही संगठन चुनावी समर में विजय प्राप्त करना है। विधायक शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन की अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा है।संगठन के स्तर पर कोई निर्णय होता है तो उस निर्णय को जनमानस बनाने का काम कार्यकर्ता करता हैं। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासो से ही संगठन को समर्थन मिलता है ओर संगठन निरंतर मजबूत होता जा रहा है।
कार्यक्रम को भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष अनुसुईया गौस्वामी ने संबोधित करते हुऐ कहा कि भाजपा संगठन का विचार राष्ट्रवादी व एकात्म मानवता का विचार है। ऐसे में कार्यकर्ता राष्ट्रवादी सोच के साथ पिडित मानवता की सेवा के लिए कार्य करते हेैं। कार्यक्रम में शहर जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, पूर्व पार्षद सत्यप्रकाश शर्मा सत्तू, महावीर सुवालका, भाजपा किसान मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष मुकुट नागर, भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता दीक्षा खण्डेलवाल, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के देहात जिलाध्यक्ष महीप सिंह सौलंकी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कोटा जिला सहकारी हाॅलसेल भण्डार के संचालक मण्उल सदस्य महीप सिंह सौलंकी, धीरेन्द्रपाल सिंह, तेजपाल सिंह, उषा न्याती, दिशा गुप्ता, खुशबू बिरला भाजपा कार्यकर्ता मंगल गुर्जर, महेन्द्र निर्भय, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, लालू सौलंकी, आमिर बेग, रमाकांत, विजेन्द्र खण्डेलवाल, नफीस भाई, बाबदीन,मंसूरी समाज के पूर्व सदर नंना भाई ,शेरसिंह तंवर सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटो केप्सन- कोटा जिला सहकारी हाॅलसेल उपभोक्ता भण्डार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ।
____________
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like