GMCH STORIES

खेलों में दिखाई प्रतिभा, 53 लोगों को किया सम्मानित

( Read 2195 Times)

20 Nov 17
Share |
Print This Page
कोटा /सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति का दिवाली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह महावीर नगर प्रथम स्थित सनाढ्य सामुदायिक भवन में रविवार को आयोजित किया गया। समारोह में कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. गोंविंद शर्मा, समाजसेवी राजेश शर्मा अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान रंगोली, मेहन्दी, माण्डना, व्यायाम प्रतियोगिता, एकल गायन, समूह गायन, कविता पाठ, एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भी कुर्सी दौड़, नींबू दौड़ प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। वहीं 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईआईटी, मेडिकल समेत विभिन्न विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त करने वाले 15 प्रतिभावान छात्र छात्राओं तथा 16 सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों, 15 अधिकारियों और 7 वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज में जन्म लेने के लिए हमें इश्वर का ऋणी होना चाहिए। ईश्वर ने ब्राह्मण को बल, बुद्धि और विद्या प्रचुर मात्रा में दी है। ब्राह्मण को यदि कभी पराक्रम दिखाना पडे तो वह इसमें भी पीछे नहीं रहता है। आज समाज को एकजुट होकर अपने गौरवशाली इतिहास को संस्कारों के रूप में आगे की पीढी को सौंपने की योजना बनानी चाहिए। आपसी सहयोग के द्वारा प्रतिभाओं को आगे बढाने के लिए सभी कार्य करें। अपने बुद्धि और चातुर्य के साथ सामथ्र्य का उपयोग सभी समाजों के उत्थान के लिए करना होगा। अपनी खूबियों का प्रयोग देश के विकास में करना होगा।
समारोह के दौरान दिनभर चलने वाली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिनमें मेहंदी में सुरभि प्रथम तथा सिद्धि शर्मा द्वितीय रहीं। रंगोली में लक्षिता प्रथम, समर्थ द्वितीय, माण्डना में मंजू शर्मा प्रथम, एकल गायन में ज्ञानेश जैमन प्रथम तथा वृन्दा शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। वहीं ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ पर आधारित नारा लेखन में राजीव शर्मा प्रथम तथा कशिश शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। युवाओं की व्यायाम प्रतियोगिता में आकाश दुबे को प्रथम तथा कल्पेश कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, महामंत्री रमेशचन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष तेजमल शर्मा, संगठन मंत्री पुरूषोत्तम शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, समाजसेवी जटाशंकर शर्मा समेत कईं लोग मौजूद रहे।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like