GMCH STORIES

भाव चढ़े, प्याज 50 टमाटर 60 रुपए किलो तक पहुंचा

( Read 6930 Times)

17 Nov 17
Share |
Print This Page
कोटा| सर्दीआने के बाद भी सब्जियों के दाम में गिरावट आने की बजाय तेजी रही है। नया प्याज मार्केट में गया है, लेकिन प्याज 40 से 50 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं, टमाटर के दाम भी गिरने की बजाय फिर से 50 से 60 रुपए किलो हो गए हैं। हालांकि, नया आलू 30 रुपए से गिर कर 20 से 22 रुपए ही रह गया है। सब्जी विक्रेता अशोक अग्रवाल ने बताया कि थोक फल सब्जीमंडी में झालावाड़ और मध्यप्रदेश की ओर से रोजाना 10 से 15 हजार किलो प्याज रहा है। वहीं, इसकी डिमांड दिल्ली, यूपी सहित आसपास के राज्यों में है। इसके चलते प्याज के दाम अभी तेज हैं। पानी की कमी के चलते उत्पादन भी कम हुआ है। इसी प्रकार टमाटर के दाम भी रिटेल में 60 से 80 रुपए तक हो गए हैं। हालांकि, अधिकतर बाजारों में टमाटर 50 से 60 रुपए भी बिक रहा है। होलसेल में टमाटर 32 से 35 रुपए किलो है। नया आलू होलसेल में 15 से 17 रुपए किलो में मिल रहा है। वहीं, रिटेल में 20 रुपए किलो हो गया है। 15 दिन पहले यही आलू 30 रुपए किलो था। अभी फूल गोभी बाजार में 30 रुपए किलो मिल रही है, लेकिन भिंडी और अन्य सब्जियां 40 रुपए किलो हैं।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like