वसुंधरा की गिरफ्तारी का हाई प्रोफाइल ड्रामा

( Read 3089 Times)

03 Sep, 10 17:21
Share |
Print This Page

वसुंधरा की गिरफ्तारी का हाई प्रोफाइल ड्रामा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित 60 से अधिक भाजपा विधायकों को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे धारा 144 तोड़ कर राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे थे। ये लोग सरपंच आंदोलन के संबंध में सरपंचो , सांसद और विधायकों की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। इससे पहले विपक्ष ने विधानसभा में सांसदों और विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में जबरदस्त हंगामा किया। पिछले दो दिनों से नरेगा में ज्यादा अधिकारों की मांग को लेकर जयपुर में जमे सरपंचों के मामलों ने शुक्रवार को विधानसभा में इतना तूल पकड़ा कि विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करनी पड़ गई। इससे पहले देर रात सरपंचों के साथ पुलिस ने सासंद किरोड़ी मीणा और चार विधायकों को गिरफ्तार किया था, जिसके विरोध में विपक्ष ने सदन में जबरदस्त हंगामा किया। भारी शोरगुल, नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही करीब पौन घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। दुबारा हंगामे के बीच विधाई कार्य निपटाने के बाद सदन की कार्रवाई अनिश्चचितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ। विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और चार विधायकों को छोड़ने की मांग करने लगे। अध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह शेखावत ने बताया कि चार विधायकों राजेन्द्र राठौड़, ओम बिड़ला, अमराराम और पवन दुग्गल की गिरफ्तारी की सूचना विधानसभा सचिवालय को मिल चुकी है। इन्हें शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा के अनिश्चितकालीन स्थगन के बाद वसुंधरा सहित 60 से अधिक भाजपा विधायक विधानसभा से पैदल ही राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए। रास्ते में ज्योतिनगर थाने पर ही पुलिस ने इन्हें रोक लिया। इस पर ये सभी विधायक ज्योतिनगर थाने चले गए और अपनी गिरफ्तारी दी। कुछ समय पश्चात पुलिस ने इन सभी विधायकों को रिहा करने को कहा तो वसुंधरा राजे ने यह कहते हुए रिहा होने से मना कर दिया कि गिरफ्तार सरपंच व विधायकों को भी रिहा किया जाए। इस पर आश्वासन दिया गया है कि गिरफ्तार सरपंच व विधायकों को आज ही रिहा कर दिया जाएगा। इसके बाद भाजपा विधायक व वसुंधरा राजे को रिहा कर दिया गया।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: खास खबरें
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Oil and Natural Gas Corporation
Rank #2 :: Tata Consultancy Svcs : India Software & Services
Rank #3 :: Reliance : India Oil and Gas Operations
Rank #4 :: National Thermal Power Corporation
Rank #5 :: Indian Oil
Rank #6 :: Bharti Airtel : India Telecommunications Services
Rank #7 :: Steel Authority of India : India Materials
Rank #8 :: Larsen & Toubro : Construction
Rank #9 :: Bharat Heavy Electricals : India Capital Goods
Rank #10 :: Reliance Communications : India Telecommunications Services
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG