थोड़ी-थोड़ी बर्फ पिघलने के आसार

( Read 996 Times)

21 Feb, 12 10:00
Share |
Print This Page

 थोड़ी-थोड़ी बर्फ पिघलने के आसार कोलकाता कांग्रेस-तृणमूल के रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को दिल्ली जा रही हैं। दीदी के दौरे पर बंगाल से लेकर दिल्ली तक सबकी निगाहें टिक गई हैं।
एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने राष्ट्रीय राजधानी पहुंच रहीं ममता बनर्जी बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी अलग से भेंट करेंगी। दोनों नेताओं की मुलाकात में सिर्फ मुद्दे ही मुद्दे होंगे- आर्थिक पैकेज, राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी केंद्र (एनसीटीसी), गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए), फरक्का बैराज से लेकर लोकपाल व पेंशन बिल तक का मामला। यह भेंट निश्चित रूप से कांग्रेस-तृकां संबंधों की दिशा भी तय करेगी
। ममता-मनमोहन से सीधे बात कर विभिन्न मुद्दों को हल करना चाहेंगी, वहीं मनमोहन भी एनसीटीसी समेत अन्य मुद्दों पर उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे, यानी दोनों तरफ से मान-मनौव्वल का दौर चल सकता है। जीटीए का मसला अहम है। ममता ने इसे लागू करने में आ रही बाधा के लिए केंद्र को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने पिछले दिनों उत्तर बंगाल के दौरे के समय गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेताओं को आश्वासन दिया था कि वे इस बारे में प्रधानमंत्री से ठोस आश्वासन चाहती हैं। वहीं मनमोहन भी एनसीटीसी मसले पर ममता को मनाने का प्रयास करेंगे।
ममता ने राज्यों के अधिकारों पर केंद्र के हस्तक्षेप का हवाला देते हुए सबसे पहले इसका विरोध किया था। वह इतनी खफा हैं कि गत दिनों एनएसजी हब के उद्घाटन समारोह में भी नहीं गई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री चिदंबरम आए हुए थे। फरक्का बैराज पर भी दोनों में बातचीत के आसार है। ममता ने केंद्र पर आरोप लगाया था कि बराज के दो स्लुइस गेट के क्षतिग्रस्त होने से वहां से बांग्लादेश ज्यादा पानी जा रहा है। केंद्र ने इस बात को जानते हुए भी गुप्त रखा। मुर्शिदाबाद जिले में भागीरथी नदी में जलस्तर कम होने से राज्य को इस बात का पता चला।
ममता की नाराजगी दूर करने के लिए मनमोहन की तरफ से उन्हें आर्थिक पैकेज का आश्वासन दिया जा सकता है, जिसकी इस समय बंगाल को बेहद जरूरत भी है। ममता ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में प्रणब के सामने केंद्र से फंड नहीं मिलने की शिकायत की थी। लोकपाल व पेंशन बिल और राज्य मंत्रिमंडल से कांग्रेस के मंत्री मनोज चक्रवर्ती के इस्तीफा देने के मसले पर भी बातचीत की संभावना है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक केंद्र में शासित कांग्रेस और बंगाल में तृणमूल की सरकार, दोनों इस समय ऐसी परिस्थिति में है कि एक-दूसरे के बिना आगे नहीं बढ़ सकती इसलिए बैठक में दोनों तरफ से थोड़ी-थोड़ी बर्फ पिघलने के आसार हैं।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: खास खबरें
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Dell Inspiron 15R
Rank #2 :: Lenovo ThinkPad X220
Rank #3 :: Lenovo ThinkPad X201
Rank #4 :: Lenovo ThinkPad T410
Rank #5 :: HP Probook 4520s
Rank #6 :: Dell XPS 15
Rank #7 :: Asus G73JH
Rank #8 :: Lenovo ThinkPad X120e
Rank #9 :: HP Pavilion dm3t
Rank #10 :: Lenovo G550
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG