शिक्षा के साथ समाज सेवा से भी जुड़ने का आह्वान

( Read 9723 Times)

14 Nov, 10 08:02
Share |
Print This Page

शिक्षा के साथ समाज सेवा से भी जुड़ने का आह्वान जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सामाजिक मूल्यों के बगैर शिक्षा का महत्व नहीं है। इनके संवर्द्धन में युवाओं को महत्वपूर्ण भागीदारी निभानी होगी। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों से शिक्षा के साथ समाज सेवा से भी जुड़ने का आह्वान किया।

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में शनिवार को छात्रसंघ के शपथग्रहण समारोह में विचार व्यक्त करते हुए गहलोत ने कहा कि छात्रसंघों का दायित्व है कि वे सकारात्मक सोच के साथ छात्रहित के कार्य करें। केन्द्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रो.सीपी जोशी ने छात्रसंघ को लोकतंत्र का पहला पायदान बताया और विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करके काम करने की सीख दी।

कुलपति प्रो.नवीन माथुर ने राज्य के विश्वविद्यालयों की वित्तीय स्थिति सुधारने का आग्रह किया। सांसद चन्द्रेश कुमारी ने विश्वविद्यालयों में छात्रसंघों की भूमिका महत्वपूर्ण बताई। छात्रसंघ परामर्शदाता डॉ.जैताराम विश्नोई ने स्वागत भाषण दिया। पूर्व छात्रनेता बृजेश शर्मा ने छात्रसंघ के उद्देश्यों को रेखांकित किया।

सिण्डीकेट सदस्य डॉ.चैनाराम चौधरी ने आभार जताया। संचालन संजय गौड़ ने किया। सांसद बद्रीराम जाखड़, महापौर रामेश्वर दाधीच, नगर सुधार न्यास पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, पूर्व विधायक जुगल काबरा व एनएसयूआई अध्यक्ष बलदेव बेनीवाल विशिष्ट अतिथि थे।

मुख्यमंत्री ने विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक गौड़, महासचिव कुश गहलोत, संयुक्त सचिव चेतन प्रकाश व विज्ञान संकाय उपाध्यक्ष तगा राम चौधरी को पद की शपथ दिलाई और छात्रसंघ कार्यालय व छात्रसंघ की वेबसाइट का उद्घाटन किया।



यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: मुख्यमंत्री , , जोधपुर
Your Comments ! Share Your Openion
More News for You !
:: CM.Rajasthanमुख्यमंत्री की मीडियाकर्मियों से बातचीत
:: CM.Rajasthan- PWD-गुणवत्ता पर विशेष ध्यान,समयबद्ध क्रिय...
:: CM. Ashok GahelotRajasthan-‘‘पुनीत छाया‘‘ का लोकार्पण
:: CM.Rajasthan-राजस्थान अधिवक्ता कल्याण निधि (संशोधन) अ...
:: CM.Rajasthan-हम इम्प्रुव कैसे कर सकें, जिससे कि गुड गवर...
:: CM.Rajasthan-पशुओं के लिए निशुल्क दवा वितरण योजना 15 अग...
:: CM.Rajasthan-मुख्यमंत्री ने जैन मुनियों ने आशीर्वाद ल...
:: CM.Rajasthanश्री अब्दुल गफफूर राज्य सलाहकार समिति मे...
:: CM.Rajasthan- सूपा राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्य...
:: CM.Rajasthan-श्री धर्मेन्द्र राठौड राजस्थान राज्य बी...
:: CM.Rajasthan-मुख्यमंत्री की स्व. भैरोसिंह शेखावत को भ...
:: CM.Rajasthan.ढोली-शिक्षित बनें एवं कुरीतियों को त्याग...
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Italy
Rank #2 :: India
Rank #3 :: Japan
Rank #4 :: Egypt
Rank #5 :: Greece
Rank #6 :: Germany
Rank #7 :: Mexico
Rank #8 :: Peru
Rank #9 :: Thailand
Rank #10 :: Philippines
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG