GMCH STORIES

सीसीएम अवार्ड से सम्मानित रेल कर्मचारियों का -स्वागत

( Read 11710 Times)

19 May 17
Share |
Print This Page
सीसीएम अवार्ड से सम्मानित रेल कर्मचारियों का -स्वागत देवीसिंह बडगूजर जोधपुर। सीसीएम अवार्ड से सम्मानित होकर आने वाले मण्डल क कर्मचारियों का नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन जोधपुर द्वारा रेलवे स्टेशन पर माला पहनाकर स्वागत किया तथा ढोल थाली के साथ जुलूस के रूप में सैंकडों कर्मचारी नारे लगाते हुए उन्हे मण्डल कार्यालय में लेकर आए।
सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में जोधपुर मण्डल के मं.रे.प्र./शाखा के शाखा अध्यक्ष कॉ. ज्योतिप्रकाश माथुर तथा समदडी शाखा के शाखा अध्यक्ष मोहनलाल विश्नोई सहित संजय व्यास, शंकर सिंह राजपुरोहित, अंजुमन पठान, हेमलता, संजय कुमार, भूषण कुमार, नीतिश गहलोत, सुनील त्यागी, धर्मेन्द्र सांखला, मानसिंह राठौड, रामप्रसाद, महेन्द्र माथुर, आदि थे। मण्डल सचिव कॉ. मनोज कुमार परिहार तथा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने मण्डल कार्यालय में सभी कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए पारितोषिक लेकर आने वाले कर्मचारियों का उत्साह बढाया तथा दूसरे कर्मचारियों को भी संगठन तथा प्रशासन दोनो का कार्य करने के बारे में इन कर्मचारियों से सीख लेने का अनुरोध किया। स्वागत समारोह में अनोप सिंह पंवार, कॉ. रामनिवास चौधरी, मदनलाल बैरवा, राजेश शर्मा, बन्ने सिंह, अशोक सिंह मेडतिया, परमानन्द गुर्जर, राजेन्द्र सिंह शेखावत, इन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, आशीष खन्ना, विऋम सिंह, कमलेश पुरोहित, अरूण बिस्सा, भंवर सिंह, करण ंसिंह गौतम सहित मण्डल तथा शाखा के पदाधिकारी, डेलीगेट व सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित होकर पारितोषिक प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का हौंसला बढाया-।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jodhpur News , Editors Choice
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like