GMCH STORIES

वैरागी वरूण जैन का दीक्षा महोत्सव आज से

( Read 5213 Times)

21 Sep 17
Share |
Print This Page

जोधपुर, श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ, जोधपुर के तत्वावधान में श्री रूप सुकन चातुर्मास व्यवस्था समिति, जोधपुर की ओर से वैरागी वरूण जैन के जैन भागवती दीक्षा महोत्सव का आयोजन कल 22 सितम्बर से किया जाएगा। आठ दिवसीय इस महोत्सव के तहत कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। मुख्य दीक्षा समारोह 3॰ सितम्बर को आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष सुरेश भंडारी ने बताया कि लोकमान्य संत रूपचन्द म.सा. ‘रजत’, उपप्रवर्तक सुकन मुनि म.सा., अमृत मुनि म.सा., डा. अमरेश मुनि म.सा, महेश मुनि म.सा., आदि ठाणा-12 के सानिध्य में दीक्षा महोत्सव का शुभारम्भ 22 सितम्बर को दोपहर 12.15 बजे दीक्षार्थी वरूण जैन के पाट बिठाई से होगा। इसके पश्चात् 25 सितम्बर को दीक्षार्थी की मेहन्दी रस्म का अनुष्ठान होगा। 28 सितम्बर को महोत्सव के तहत केसर छांटना, 29 सितम्बर को बडी बंदोली एवं वरघोडा नेहरू पार्क से प्रस्थान कर सरदारपुरा बी रोड होते हुए महावीर कॉम्पलेक्स जाएगा। इसी दिन रात्रि 8 बजे से महावीर कॉम्पलेक्स प्रांगण में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कलकता के विख्यात भजन गायक सुरेन्द्र बेगानी भक्ति गीतों की सरिता बहाएंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 3॰ सितम्बर को प्रातः 7.15 बजे वीरथाल, प्रातः 8 बजे से महाभिनिष्क्रमण यात्रा एवं प्रातः 9 बजे दीक्षा का मुख्य कार्यक्रम होगा। इस दीक्षा महोत्सव में न सिर्फ राजस्थान, बल्कि देश भर से हजारों भक्तजन भागीदारी निभाएंगे। इस दीक्षा महोत्सव के लाभार्थी श्रीमती चन्द्रा-महेन्द्र सिंघी बेहद उत्साहित हैं। ज्ञात रहे कि सिरियासी राजस्थान के मूल निवासी श्रीमती संतोष बाई-बच्छराज पीतलिया के इकलौते पुत्र दीक्षार्थी मुमुक्षु वरूण जैन उच्च शिक्षित युवा हैं। वे संस्कृत, प्राकृत, हिन्दी, मारवाडी, अंग्रेजी, कन्नड, तमिल एवं गुजराती इत्यादि भाषाओं के ज्ञाता हैं। 2॰ वर्षीय मुमुक्षु वरूण पिछले सात वर्षों से गुरु के सानिध्य में हैं। भोपालगढ में आज मुमुक्षु वरूण जैन का आचार्य हीरा चन्द्र म.सा. के सानिध्य में भव्य स्वागत किया गया एवं श्री संघ द्वारा खोल भराई की गई। इस अवसर पर रतन लाल दरडा, ज्ञानचंद हिरन एवं राकेश गोदावत इत्यादि श्रावक सहित संघ के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।




Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jodhpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like