GMCH STORIES

गाय को बचाने से ही बचेगी कृषि

( Read 5282 Times)

01 Dec 15
Share |
Print This Page
रांची | राष्ट्रीय स्वदेशी दिवस पर सोमवार को आरटीसी कॉलेज, ओरमांझी में राष्ट्रीय प्रतिभा विकास प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राम कुमार पाहन ने कहा कि यह अच्छा प्रयास है। गाय को बचाने से ही कृषि को बचाया जा सकता है। गाय का दूध सेहत के लिए फायदेमंद है। गाय का गोबर, गोमूत्र सब कुछ का उपयोग है। कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक सुरेंद्र भारती ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के लिए यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित हो रहा है। स्कूल के बच्चों को इसमें जोड़ा जा रहा है। वे गाय पर निबंध लिखते हैं। इसके बाद उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। कहा, कामधेनु गुरुकुल गो अनुसंधान केंद्र से इसका संचालन होता है।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like