GMCH STORIES

लूला को जेल भेजने के पक्ष में हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

( Read 19424 Times)

05 Apr 18
Share |
Print This Page
लूला को जेल भेजने के पक्ष में हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन साओ पाउलो। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डे सिल्वा को भ्रष्टाचार के मामले में सुनायी गयी 12 वर्ष कारावास की सजा शुरू किये जाने के पक्ष में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि देश का सुप्रीम कोर्ट लूला(72) को जेल भेजा जाये या नहीं इसपर फैसला सुनाने वाला है। देश के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो में करीब 20,000 लोग जमा हुए और प्रदर्शन किया।

रिओ डि जेनेरियो और अन्य शहरों में भी लोगें ने प्रदर्शन किया। लोगों की मांग है कि लूला को जेल भेजा जाना चाहिए और सात अक्तूबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से उन्हें प्रतिबंधित कर देना चाहिए। तमाम कानूनी बाधाओं के बावजूद लूला आगामी राष्ट्रपति चुनावों में आगे चल रहे हैं। साओ पाउलो में प्रदर्शन कर रही 67 वर्षीय मारा मास्सा का कहना है कि हम ब्राजील को इस शर्मिंदगी भरे भ्रष्टाचार से मुक्त देखना चाहते हैं। लूला को जेल भेजें और ब्राजील को इस अध्याय को बंद करने दें।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like