करजई ने मांगे पांच बरस
|
This story has been read 353 times.
|
Share |
|
Friday 20 Nov, 2009 11:06 AM
काबुल। हामिद करजई ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार को शपथ ली। इस मौके पर आयोजित समारोह में भारत के विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा, अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन सहित 800 मेहमान मौजूद रहे। समारोह में करजई ने कहा कि अफगान सशस्त्र बल अगले पांच वर्ष में देश की सुरक्षा का ज म्मा संभाल लेंगे। हालांकि नाटो देश चाहते हैं कि अगले साल तक उनके सुरक्षाबल अफगानिस्तान छोड़ दें। करजई के भाषण की सबसे खास बात यह रही उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी ए. अब्दुल्ला को सरकार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने एक बार फिर यह बात साफ कर दी कि इस बार करजई को नतीजे देने ही होंगे। उन्होंने कहा विश्व समुदाय संघर्षरत अफगान सकरार का समर्थन करेगा, लेकिन उसे अपेक्षा है कि देश रक्षाबलों को विकसित कर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करे और अफगानवासियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए। हिलेरी ने सख्त सुरक्षा घेरे वाले अमेरिकी दूतावास में करीब एक दर्जन देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की, जो यहां हामिद करजई के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने आए थे। कार्यक्रम से पहले हिलेरी ने करजई के साथ 90 मिनट तक वार्ता भी की।
साभार / स्त्रोत -
|