रहमान के लिए हिंदी में कविताएं ...
|
This story has been read 366 times.
|
Share |
|
Friday 20 Nov, 2009 07:48 AM
मुंबई कहते हैं सफलता का जुनून सिर चढ़कर बोलता है। बॉलीवुड में सफलता के पायदान चढ़ती जा रहीं कट्रीना कैफ की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कट्रीना का हिंदी में हाथ जरा तंग है, यह बात सभी जानते हैं। लेकिन उगते सूरज को दुनिया सलाम करती है। अब कट्रीना ऑस्कर विजेता दिग्गज संगीतकार एआर रहमान के लिए हिंदी में कविताएं गा ंगी। ये कविताएं नर्सरी के बच्चों के लिए होंगी। चर्चा है कि कट्रीना अंग्रेजी में ही ये कविताएं गाने वाली थीं लेकिन अब वह हिंदी में गाएंगी। वह कहती हैं कि मुझे हमेशा से नई चुनौतियां स्वीकार करना अच्छा लगता है। अंग्रेजी में गाना मेरे लिए आसान होता लेकिन मैंने कठिन रास्ते पर चलता ज्यादा बेहतर समझा। कट्रीना जरा संभलकर, यहां कौन, कब, कहां हिट और फ्लॉप हो जाए, कहा नहीं जा सकता। ये है मुंबई मेरी जान ऐ दिल है मुश्किल जीना यहां, जरा हटके, जरा बचके, ये है बांबे (मुंबई) मेरी जान। फिल्म सीआईडी का यह गाना शाहरुख पर बिल्कुल सटीक बैठता है। कोरियोग्राफर-निर्माता-निर्देशक फराह खान कल तक शाहरुख को अपना सबसे पसंदीदा कलाकार बताते नहीं थकती थीं। जब उन्होंने अपनी आगामी फिल्म तीस मारखां के लीड रोल में बालीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार को लिया, तो अफवाहों का बाजार गर्म होना स्वाभाविक था। इससे पहले फराह ने अपनी दोनों फिल्मों मैं हूं न और ओम शांति ओम में शाहरुख को लीड रोल में लिया था। हालांकि फराह का कहना है कि मेरे और शाहरुख के बीच कोई तनाव नहीं है। तीस मार खां फराह-शिरीष कुंदर (फराह के पति) व अक्षय कुमार प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार होगी। अब डॉन बनेंगे इमरान 1978 में रिलीज हुई चंद्रा बारोट निर्देशित अमिताभ बच्चन की दोहरी भूमिका से सजी डॉन। अमिताभ की डॉन जैसी भावभंगिमाएं, संवाद अदायगी और एक गुरूर, वहीं विजय के रूप में एक गाने-बजाने वाले का दोबारा से डॉन बनना। तब से लेकर आज तक लोगों पर डॉन का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉलीवुड के मशहूर पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर भी इस जादू से अछूते नहीं रहे। उन्होंने शाहरुख खान को लेकर डॉन बनाई। शाहरुख की बरसों की साध पूरी हुई, फिल्म ने कमाई भी की लेकिन 1978 का जलवा नहीं दोहरा पाई। अब सीरियल किसर यानी इमरान हाशमी अपनी अगली फिल्म वंस अपान ए टाइम इन मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनका लुक अमिताभ बच्चन से प्रेरित है। इसमें इमरान अमिताभ के 70 के दशक के ड्रेसिंग स्टाइल में दिखेंगे। फिल्म में बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के संबंधों को दर्शाया गया है। फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में पूरी होगी। शाहरुख के हश्र के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि डॉन बनकर इमरान क्या हासिल करते हैं।
साभार / स्त्रोत - jagran.com
|