| पहला पन्‍ना | सम्‍पर्क करें | राय दें |  हमें होम पेज चुने  | पसंदीदा में जोडें   

हिन्‍दी समाचार | अंग्रेजी समाचार | सदस्‍य | फोटो गैलेरीं | ग्रीटिंग कार्ड | सर्च | राय दें

पहला पन्‍ना | खास खबरें | भारत | दिल्‍ली | खाना खजाना | साहित्‍य | शख्सियत | सिनेमा जगत | उदयपुर | चुटकुले |
मधुमती | धर्म कर्म | भारत पर्यटन | डूंगरपुर | बांसवाड़ा | चित्तौड़गढ़ | राजसमन्द | हनुमानगढ | क्रिकेट | सी एम प्लस |
Life Style | संस्‍थागत समाचार | फोटो-फीचर | जोधपुर | भीलवाड़ा | राजस्थान | अन्तर्राष्ट्रीय | अन्य राज्य | अजमेर | सरकारी आदेश |
prashants corner | बीकानेर | उत्सव-व्रत कथा | पंचायत चुनाव | गीत-गजल | व्यापार | निरंकुश आवाज़ | शिल्पग्राम उत्सव | सखी-मंगला | सम्पादकीय |
समसामायिक | जीवोत्थान | टेक्‍नोलोजी
| स्वास्थ्य |

     


अमेरिका में रिकार्ड स्तर पर बेरोजगारी


This story has been read 433 times. Share



Sunday 08 Nov, 2009 10:56 AM वाशिंगटन। अमेरिकी अर्थव्यवस्था भले ही मंदी से उबर गई हो लेकिन बढ़ती बेरोजगारी की समस्या अब भी सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी है। महीने दर महीने यहां बेरोजगारी बढ़ रही है। अक्टूबर में बेरोजगारी दर 10.2 फीसदी पर पहुंच गई। यह बीते 26 साल का उच्चस्तर है। सितंबर में यह दर 9.8 फीसदी थी। बीते कुछ महीनों की तरह ही गत माह में ी लागत घटाने के नाम पर कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी जारी रखी। विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में सबसे अधिक छंटनी निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग और खुदरा क्षेत्रों में हुई। दिसंबर 2007 में मंदी की शुरुआत होने से अमेरिका में बेरोजगारों की संख्या 82 लाख तक पहुंच चुकी है। अमेरिकी श्रम विभाग के मुताबिक अक्टूबर में एक लाख 90 हजार लोगों ने अपनी नौकरी गंवाई। इससे समीक्षाधीन अवधि के लिए बेरोजगारी दर अप्रैल 1983 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। विश्लेषकों को भी अक्टूबर में बड़ी संख्या में नौकरियां कम होने का अंदेशा था। मगर मौजूदा आंकड़े उनके अनुमान को भी पीछे छोड़ गए। अर्थशास्ति्रयों ने एक लाख 75 हजार नौकरी खत्म होने का अनुमान लगाया था। कुछ तो यहां तक मानते हैं कि अगले साल अमेरिका में बेरोजगारी की दर 10.5 फीसदी तक पहुंच जाएगी। इसकी वजह यह है कि नियोक्ता अभी भी आर्थिक रिकवरी को लेकर सशंकित हैं। बहरहाल ताजा आंकड़ों से यह जरूर साफ हो जाता है कि यहां श्रम बाजार पर अभी भी दबाव बना हुआ है। बीते सप्ताह जारी आंकड़ों में जुलाई और सितंबर के बीच अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) यानी विकास दर में 3.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी। इसके साथ ही बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में केवल ब्रिटेन ही बचा है जिसे आर्थिक सुस्ती से उबरना रह गया।

साभार / स्‍त्रोत -


Advertisement

खबरें और भी है

महाशिवरात्रि पर एकलिंगजी में विशेष महोत्सव
सुप्रीम कोर्ट के जज बने चंद्रमौलि प्रसाद
नीतीश ने ममता को सौंपी 13 ट्रेनों की सूची
सुरक्षा खामियों को दूर करेगा भारत
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रमुख ने लिया पचौरी का पक्ष
आलोचना से मेरा संकल्प और होगा मजबूत : चटवाल
नूरिया ने मांगी जमानत
चिदंबरम करेंगे अध्यक्षता
अप्रसन्नता जाहिर करेगा भारत
समय सीमा बढाने की मांग
भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
जानवरों के कंकाल मिले
ओबामा खाएंगे ‘लिट्टी चोखा’
शाहबाज के बेटों से पूछताछ
जवानों पर हाथियों का हमला
   ताजा वीडियों
Error: config file ./video/cpmfetch_config.php specified but was not found.

सर्व अधिकार सुरक्षित । यह वेबसाइट लेक्‍सपेरेडाइज डाट काम द्धारा बनायी गयी है