रुखसाना को बहादुरी पुरस्कार की अनुशंसा
|
This story has been read 359 times.
|
Share |
|
Friday 06 Nov, 2009 11:20 AM
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पत्र लिखकर राजौरी के शाहदरा शरीफ में लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी को मारने वाली रुखसाना को बहादुरी पुरस्कार दिलाने की अनुशंसा की है। राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी। रुखसाना ने 27 सितंबर को अपन 18 वर्षीय भाई एजाज के साथ मिलकर अपने घर में घुसे एक आतंकी को मार गिराया था।
साभार / स्त्रोत -
|