कंगारूओं ने टीम इंडिया को दिया विशाल लक्ष्य
|
This story has been read 350 times.
|
Share |
|
Thursday 05 Nov, 2009 06:51 PM
हैदराबाद। पिछले मैच में शानदार क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम इंडिया के क्षेत्ररक्षकों के पांचवें वनडे में कई कैच टपकाने और शान मार्श [112] के पहले शतक व शेन वाटसन के साथ पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत आस्ट्रेलिया 50 ओवर में चार विकेट खोकर 350 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।
वाटसन और मार् के अलावा कैमरून व्हाइट [57] और कप्तान रिकी पोंटिंग [45] ने भी टीम के विशाल स्कोर में उपयोगी योगदान दिया। आस्ट्रेलियाई पारी में मार्श की बल्लेबाजी उल्लेखनीय रही। हालांकि उनकी पारी बेदाग नहीं रही और उनके शतक में खराब क्षेत्ररक्षण का खासा योगदान रहा। धौनी ने 29 रन और वीरेंद्र सहवाग ने 52 रन के निजी स्कोर पर मार्श का आसान कैच टपका दिया। मार्श 112 गेंद पर 112 रन [8 चौका, 2 छक्का] बनाकर आशीष नेहरा की गेंद पर कैच आउट हुए। वाटसन थोड़े अनलकी रहे और शतक से मात्र सात रन से चूक गए। वह 89 गेंदों [9 चौका, 3 छक्का] में 93 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
जहां एक तरफ कंगारू खुलकर खेल रहे थे वहीं क्षेत्ररक्षकों में पिछले मैच जैसी फुर्ती व चपलता गायब थी। उन्होंने न सिर्फ कई कैच छोड़े बल्कि सुस्त फील्डिंग के कारण कंगारू काफी रन बटोरने में सफल रहे। क्रीज पर उतरने वाले हर बल्लेबाज के छक्का जड़ने की बदौलत कंगारूओं ने पारी में कुल 13 छक्के ठोक दिए। अच्छी शुरुआत का फायदा उठाते हुए कैमरून व्हाइट और माइक हसी [नाबाद 31] ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाते हुए चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। व्हाइट ने सर्वाधिक पांच छक्का जड़ा।
इससे पहले पोंटिंग ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय को सही साबित करते हुए वाटसन और मार्श ने सही साबित करते हुए भारतीय गेंदबाजों को पिच से मिल रहे शुरुआती टर्न को देखते हुए संयम खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि इसके बाद दोनों ने ढीली गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाने में कोई देर नहीं की। इसी बीच वाटसन ने आक्रामक रूप अपनाते हुए ईशांत शर्मा की जगह टीम में शामिल किए मुनफ पटेल के दूसरे ओवर में लगातार चौका और छक्का जड़कर तेजी पकड़ी। वाटसन ने नेहरा को भी नहीं छोड़ा और उनके ओवर भी लगातार एक चौका और छक्का जमाकर 40 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
दूसरे छोर पर खेल रहे मार्श सहज नहीं दिख रहे थे लेकिन उन्होंने वाटसन का बखूबी साथ निभाया। दोनों मिलकर मात्र 152 गेंदों पर 145 रन की साझेदारी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की लय बिगाड़ कर रख दी। हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों को भारत के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा भी मिला जिसकी। हरभजन ने भारत के लिए खतरनाक होती जा रही इस जोड़ी को जडे़जा के हाथों वाटसन को लपकवाकर तोड़ा। लेकिन तब तक वह अपना काम कर चुके थे। वाटसन के आउट होने से पहले मार्श ने भी अपना अर्धशतक जड़ा। दूसरे विकेट के लिए मार्श ने पोंटिंग के साथ बेहतरीन 91 रन की साझेदारी निभायी।
साभार / स्त्रोत -
|