आम युवा के लिए खुले हैं युकां के द्वार
|
This story has been read 2224 times.
|
Share |
|
Saturday 31 Oct, 2009 08:47 PM
बांसवाडा, ( Deepak Shrimal ) देश के युवा नेता राहुल गाँधी ने युवा राजनीति में बदलाव के लिए आम युवाओं को युकां से जोडने के लिए सदस्यता अभियान के माध्यम से अनूठी पहल की है। युवक कांग्रेस में अब तक मनोनीत करने की परंपरा रही थी लेकिन अब युकां का पदाधिकारी भी लोकतांत्रिक ढंग से चुना जाएगा। उक्त जानकारी सदस्यता अभियान के ल ए लोकसभा रिटर्निंग ऑफिसर गुजरात की जनरल सैकट्री रीता राजेश अलानी ने शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी में पत्रकारों से बातचीत में दी।
अलानी ने बताया कि राहुल गाँधी ने नई टीम तैयार की है। अब तक 8 राज्यों में युकां के चुनाव हो चुके हैं। आम आदमी को जोडने के लिए युकां ने राहुल के नेतृत्व में खुला सदस्यता अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि इन चुने हुए पदाधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा कि किस तरह आम आदमी को घर तक पहुंचकर उसे सम्बल दिया जाए। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान खुला और पारदर्शी सदस्यता के लिए सामाजिक या राजनैतिक पृष्ठभूमि, अच्छा चरित्र और कांग्रेस विचारधारा को समर्पित होना होगा। उन्होंने बताया कि दिसम्बर माह में होने वाले युकां चुनाव में वे ही युवा मतदान कर सकेंगे जिन्होंने युकां की सदस्यता ली है।
उन्होंने बताया कि अब लोकसभा, विधानसभा एवं पंचायत वार्ड वाईज कमेटियां बनेगी जिसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, तीन महासचिव व पांच महासचिव जिनमें से तीन सामान्य व पांच आरक्षित होंगे। पंचायत वार्ड कमेटी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा तीन महासचिव आरक्षित होंगे। आरक्षित वर्ग के लिए सदस्यता शुल्क में भी रियायत दी गई है। उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक सदस्यता अभियान चलेगा और दिसम्बर माह के अंत तक चुनाव होंगे। पत्रकार वार्ता में युकां जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र त्रिवेदी, प्रदेश सचिव मनीषदेव जोशी ने भी सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी।
वेबसाईड से बने 800 सदस्य
युकां द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में वेब साईड भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। देश के युवा नेता राहुल गाँधी ने ‘‘युवा राजनीति में बदलाव के लिए देश को आपकी जरूरत है, राजस्थान के युवाओं आओ इस आंदोलन से जुड जाओ’’ की अपील की है। राहुल की इस मार्मिक अपील से सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
युकां की एलआरओ गीता राजेश अलानी ने बताया कि राहुल की इस अपील के पत्रक उदयपुर पहचे तो ग्रामीण क्षेत्र के एक व्यक्ति ने वेबसाईड के माध्यम से आवेदन पत्र लेकर 800 सदस्य बना लिए। उन्होंने कहा कि अब देश का आम युवा भी युकां का सदस्य बन सकता है। राहुल की अपील ने देश के युवाओं में एक संदेश दिया है। अब यह संदेश आंदोलन बनता जा रहा है।
साभार / स्त्रोत -
|