कैटरीना की अजमेर में जियारत
|
This story has been read 454 times.
|
Share |
|
Saturday 31 Oct, 2009 10:18 AM
अजमेर। ख्वाजा साहब की दरगाह में तीन साल पहले मिनी स्कर्ट पहनकर आने पर चर्चा में रहीं फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ शुक्रवार को एक बार फिर गरीब नवाज की चौखट चूमने पहुंचीं। उन्होंने भीडभाड से बचने के लिए गुपचुप जियारत की कोशिश की लेकिन प्रशसंकों और मीडिया के कैमरों से वह बच नहीं पाईं। जियारत के दौरान हालांक उसने चेहरे को स्कार्फ से ढके रखा।
कैटरीना ने जयपुर से अजमेर आते समय खादिम मुकद्दस मोइनी को किसी से फोन कराया। खादिम को भी फोन पर सिर्फ यही इत्तला दी गई कि उनके कोई मेहमान अजमेर आ रहे हैं। वे घूघरा घाटी पर उन्हें मिल जाएं। सूचना पर मोइनी घूघरा घाटी पहुंच तो गए लेकिन उन्हें खादिम ट्युरिस्ट बंगलो पर आकर ही पता चल पाया कि वह जिसे जियारत कराने जा रहे हैं वह कैटरीना हैं। यहां कैटरीना ने ड्रेस बदली और जियारत के लिए दरगाह गईं।
कैटरीना के साथ दरगाह जाते समय खादिम ने सुरक्षा बंदोबस्त के लिए दरगाह थाना अधिकारी को फोन लगाया ही था कि कैटरीना ने उन्हें फोन करने से मना कर दिया। उसने खादिम से मोबाइल ले लिया और स्विच ऑफ कर दिया। उसका कहना था कि अभी पुलिस को सूचना होगी फिर थोडी देर बाद मीडियाकर्मी पहुंच जाएंगे।
साभार / स्त्रोत -
|