अमिताभ को कभी यूपी का नहीं माना
|
This story has been read 691 times.
|
Share |
|
Monday 26 Oct, 2009 10:25 AM
मुंबई: उत्तर भारतीयों के खिलाफ जमकर भड़कने वाले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि उन्होंने अमिताभ बच्चन को कभी उत्तर प्रदेश का नहीं माना, बल्कि वह उनके बहुत बड़े प्रशंसक है और कई बार उन्होंने ब्लैक में टिकट लेकर बिगबी की फिल्में देखी हैं। महाराष्ट्र में फिर सत्ता प्राप्त करने में शिवसेना का खेल बिगाड़ने ाले मनसे प्रमुख ने कहा कि वह अपने चाचा और शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का वैसा रेखाचित्र बनाएंगे जिसमें वह शरशैय्या पर पड़े भीष्म की तरह होंगे। यह पूछने पर कि क्या वह ठाकरे का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तो राज ने कहा, चाहकर भी प्राप्त नहीं कर सकता। जब वह अस्पताल में थे तो मैं उनसे मिलने गया था। भगवान की कृपा से वह अब अच्छे नजर आ रहे हैं। राज अपने चचेरे भाई और सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव को अगले पांच वर्षों तक सत्ता से बाहर रखने में सफल हो गए हैं क्योंकि शिवसेना ने 174 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे सिर्फ 44 सीटें मिलीं। राज ने कहा, याद कीजिए किस तरह सेना के विधायक छगन भुजबल 1985 में लोगों की भावनाएं भड़काते थे। मेरे विधायक भी उसी तरह उग्र होंगे।
साभार / स्त्रोत -
|