डॉ. राधाकृष्णन होंगे इसरो प्रमुख
|
This story has been read 624 times.
|
Share |
|
Sunday 25 Oct, 2009 07:50 PM
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र के निदेशक डॉ. के राधाकृष्णन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि कई अंतरिक्ष कार्यक्रमों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले एविऑनिक इंजीनियर डॉ. राधाकृष्णन इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे डॉ. जी. माधवन नायर क स्थान लेंगे।
राधाकृष्णन ने कहा कि मैं बेहद खुश हूँ। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जो मुझे मिली है। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर कई उम्मीदें और आशाएँ हैं। मेरा मिशन इसरो के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए दल का नेतृत्व करना है।
डॉ. राधाकृष्णन ने 1970 में केरल विश्वविद्यालय से स्नातक किया। इसके अलावा उन्होंने आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए और आईआईटी कानपुर से डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त किया है।
उन्होंने इसरो में एविऑनिक इंजीनियर के तौर पर 1971 में काम करना शुरू किया और संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। एक महान वैज्ञानिक होने के अलावा डॉ. राधाकृष्णन केरल के मशहूर कथकली नृत्य के महारथी और संगीत प्रेमी हैं।
साभार / स्त्रोत -
|