परवीन बाबी-अमिताभ के संबंधों पर फिल्म
|
This story has been read 1071 times.
|
Share |
|
Saturday 24 Oct, 2009 10:36 AM
नई दिल्ली: बॉलीवुड की रंगीन फिजा में कई अफवाहें उमड़ती घुमड़ती हैं। उनमें कुछ खबरें बनती हैं, तो कुछ लहरों की तरह उठकर गायब हो जाती हैं। लेकिन यदि कोई बात महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ी हो तो उसका सुर्खियों में आना तय है। एक बार फिर अमिताभ और गुजरे जमाने की ग्लैमरस अभिनेत्री परवीन बाबी को लेकर चर्चाएं शुरू ह गई हैं। दरअसल हॉलीवुड के निर्देशक रेनाल्ड बेंस परवीन बाबी-अमिताभ बच्चन के संबंधों पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। लेकिन महानायक को फिल्म की कहानी पर ऐतराज नहीं है। अपने ऊपर लगे आरोपों पर बाबू मोशाय यानी अमिताभ बच्चन ने कहा, अब विवाद मुझे प्रभावित नहीं करते, बल्कि मैं उनका आनंद लेता हूं। बेंस की नई फिल्म थ्री किंग्स परवीन बाबी और उनकी जिंदगी में आए तीन लोगों निर्देशक महेश भट्ट, अभिनेता कबीर बेदी और अमिताभ बच्चन पर आधारित है। लेकिन बालीवुड के शहंशाह इससे बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं। वह कहते हैं, मुझे नहीं मालूम कि बेंस को ऐसी बकवास कहां से मिली। यह सब झूठ है। कोई व्यक्ति आपके बारे में क्या राय रखता है, उसमें आप क्या कर सकते हैं। पत्नी जया के अलावा अमिताभ ने परवीन बाबी के साथ सबसे ज्यादा फिल्में की हैं। इनमें दीवार, अमर अकबर एंथनी, कालिया व खुद्दार जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। कभी सिजोफ्रेनिया से पीडि़त रही परवीन ने 1992 में अदालत में याचिका दायर की थी। इसमें बच्चन पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें मारने का षडयंत्र रच रहे हैं।
साभार / स्त्रोत -
|