सलमान के रंग में रंगी कटरीना!
|
This story has been read 1057 times.
|
Share |
|
Thursday 15 Oct, 2009 04:25 PM
अगर सलमान खान कोई रैंप शो आयोजित करें, तो जाहिर है उसमें इंडस्ट्री के तमाम सितारे मौजूद होंगे। हाल ही
में आयोजित सलमान के इस शो में सैफ अली खान, अरबाज खान, सोहेल खान, गोविंदा, अजय देवगन, संजय दत्त, अक्षय कुमार और आमिर खान समेत तमाम बड़े सितारों ने कैटवॉक किया।
लेकिन अगर हीरोइनों की बात करें, तो सिर्फ कटरी ा कैफ ही रैंप पर उतरीं। खास बात यह थी कि कटरीना ने जो गाउन पहना था, उसे सलमान की पेंटिंग के प्रिंट्स से सजाया गया था। गौरतलब है कि सलमान ने इससे पहले किसी हीरोइन के लिए ड्रेस पेंट नहीं की है।
जबकि कटरीना भी इस प्रोग्रैम में हिस्सा लेने के लिए खास तौर पर भोपाल में चल रही प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' की शूटिंग बीच में छोड़ कर आई थीं। इस हाई फाई प्रोग्रैम में प्रीति जिंटा, श्रीदेवी, बोनी कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, फराह खान, अमीषा पटेल, मनीष मल्होत्रा, ट्विंकल खन्ना और सुष्मिता सेन समेत इंडस्ट्री के तमाम जाने-माने नाम मौजूद थे।
बहरहाल, भले ही सलमान और कटरीना के बीच लड़ाई की कितनी भी खबरें आ रही हों, लेकिन सल्लू ने अपनी महबूबा को अपने रंग में तो रंग ही दिया!
साभार / स्त्रोत - navbharattimes.com
|