..नहीं फैला रहा पाक में आतंकवाद
|
This story has been read 410 times.
|
Share |
|
Sunday 11 Oct, 2009 10:40 PM
मुंबई। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आज दो टूक शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारत आतंकवाद नहीं फैला रहा है। मनमोहन सिंह ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि "किसी देश में आतंकवाद फैलाना हमारा काम नहीं है।" उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान सरकार या वहां की जनता ऎसा कहती है तो वह अच्छे स जानते है कि यह मजाक से ज्यादा कुछ भी नहीं है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने आरोप लगाया है कि भारत पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों को हथियार मुहैया कराकर आतंकवाद फैला रहा है। जब संवाददाताओं ने इस बारे में प्रधानमंत्री ने पूछा तो उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान में आतंकवाद के लिए भारत जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि ""पाकिस्तान में यदि आतंकवाद जोर पकड़ता है तो पड़ोसी देश होने के नाते भारत भी आतंकवाद की इस आग से अछूता नहीं रह सकता।
प्रधानमंत्री ने कहा कि "ऎसी स्थिति में आतंकवाद से निपटने के समुचित उपाय किए जाने की जरूरत है।" उन्होंने कहा कि "हमने आतंकवाद से निपटने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं और संभावित स्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं।" उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को भी आतंकवाद से होने वाले नुकसान को समझते हुए आतंकवाद के खात्मे के लिए पर्याप्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि दोनों देश इस दिशा में मिलकर प्रयास करेंगे तो आतंकवाद पर काबू पाना मुश्किल नहीं है।
साभार / स्त्रोत -
|