दिल्ली में राजस्थानी मेलो का शुभारंभ
|
This story has been read 436 times.
|
Share |
|
Sunday 11 Oct, 2009 02:45 AM
नई दिल्ली(गोपेन्द्र भट्ट)। दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों द्वारा आयोजित दिवाली मेलों का शनिवार को शुभांरभ हुआ।
राजस्थान रत्नाकर संस्था द्वारा पीतमपुरा मेनरोड पर नेताजी सुभाष प्लेस मैदान में और राजस्थान क्लब संस्था का दिवाली मेला दिल्ली हाट, पीतमपुरा में शुरू हुआ।
राजस्थान रत्नाकर के चेयरमेन श्र राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दोनो मेलों में राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। पहले ही दिन बडी संख्या में दिल्लीवासियों ने मेलों को देखा। मेला स्थल पर की गई आकर्षण रोशनी ने सभी का दिल जीत लिया। मेलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजस्थान की विशेष छाप देखी गई जिन्हे दर्शकों ने बहुत सराहा। लोगों ने विभिन्न स्टाल्स पर खरीददारी की और विभिन्न प्रांतों के खान-पान का आनन्द उठाया।
रविवार को मेले के अन्तिम दिन शनिवार की तरह ही बडी संख्या में लोगों के मेले स्थल पर पहुचने की उम्मीद है।
साभार / स्त्रोत -
|