बनें पीएम, अच्छा लगेगा
|
This story has been read 480 times.
|
Share |
|
Friday 09 Oct, 2009 02:20 AM
नई दिल्ली। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के रिश्तों में कभी मिठास तो कभी खटास का दौर चल रहा है। लेकिन, सपा कीग्लैमरस तस्वीर अभिनेत्री जया प्रदा ने यह कह कर चौंका दिया है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना उन्हें अच्छा लगेगा। उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा सांसद जया प्रदा ने कहा कि सक्रिय राज ीति में राहुल को देखना अच्छी बात है। वह जमीनी हकीकतों और लोगों की समस्याओं को समझने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहेंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या यह पार्टी की भी राय है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह मेरा विचार या पार्टी के विचार की बात नहीं है। अच्छे काम की तारीफ होनी चाहिए और सभी लोग उनके इस प्रयास को देख रहे हैं। 47 वर्षीय जया प्रदा वर्ष 1996 में 34 वर्ष की उम्र में पहली बार राज्यसभा के रास्ते संसद पहुंची। बहरहाल, कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कामकाज से वह संतुष्ट नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ढिंढोरा अधिक पीटती है और काम कम करती है। उसकी अधिकांश योजनाएं कागजों पर बहुत ही अच्छी लगती हैं। लेकिन, जमीनी स्तर पर उनका क्रियान्वयन ठीक से नहीं होता। यहां तक कि कांग्रेस शासित राज्यों में भी ये योजनाएं अच्छे से क्रियान्वित नहीं होती। उत्तर प्रदेश के बारे में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस अकेले दम राज्य में अपनी सरकार नहीं बना सकती। इसलिए लोग भविष्य में सपा को अपना मत देंगे।
लोकसभा चुनाव के दौरान सपा के पूर्व समाजवादी नेता आजम खान द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में जया प्रदा कहती हैं, ""उन्हें छोड़कर सभी ने चुनाव में मेरा समर्थन किया। उस दौरान जो कुछ भी हुआ उससे मुझे दुख पहुंचा। लेकिन, मैंने कभी उनको लेकर मन में कड़वाहट नहीं रखा। मैंने हमेशा उन्हें भाई की तरह समझा।
साभार / स्त्रोत -
|