आतंकवादी ठिकाने से विस्फोटक बरामद
|
This story has been read 297 times.
|
Share |
|
Sunday 04 Oct, 2009 03:36 PM
जम्मू। सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारा। यहां से तीन किलो आरडीएक्स समेत भारी मात्रा में विस्फोटक और गोला-बारूद बरामद किया गया है। राष्ट्रीय राइफल और पुलिस की संयुक्त टुकडी ने तलाशी अभियान के दौरान डोडा जिले के मसन्ही में आतंकवादी ठिकाने पर छापा मारा।
मले का प्रयास विफल
सिलीगुडी। जीजेएम के कार्यकर्ताओं ने दार्जिलिंग जिले के कलिम्पोंग में एक जनसभा के दौरान अपने नेता पर एक युवक के हमले के प्रयास को विफल कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह ने कहा कि अनुज राय को कल बैठक स्थल पर जाने के दौरान जीजेएम के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि उसके पास चाकू था।
साभार / स्त्रोत -
|