जयाप्रदा को भारत शिरोमणि अवार्ड
|
This story has been read 524 times.
|
Share |
|
Friday 25 Sep, 2009 05:57 PM
रामपुर। सांसद जयाप्रदा को वर्ष 2009 का भारत शिरोमणि अवार्ड के लिए चुना गया है। यह अवार्ड समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए दिया जाएगा। अवार्ड 30 सितंबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में दिया जाना है।
अब तक यह अवार्ड पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह, डा.शंकर दयाल शर्मा, केआर नरायण, क न्द्रीय मंत्री प्रणव मुखर्जी, पूर्व विदेश मंत्री बाबू जगजीवन राम, पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बलराम जाखड़, पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन सिंह और पूर्व उप प्रधानमंत्री एलके आडवाणी आदि को दिया जा चुका है।
शिरोमणि इंस्टीट्यूट दिल्ली के जनरल सेक्रेटरी मनमोहन ने सांसद को लिखे पत्र में इस आशय की जानकारी दी है। गौरतलब है कि जयाप्रदा को पिछले साल चेन्नई में हुए भारतीय फिल्म फेयर अवार्ड समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला था।
साभार / स्त्रोत -
|