कलावती कांग्रेस के खिलाफ मैदान में
|
This story has been read 610 times.
|
Share |
|
Sunday 20 Sep, 2009 05:55 AM
मुंबई। यूपीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के भाषण में जिक्र के बाद सुर्खियों ने आई कलावती महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। कलावती कांग्रेस के टिकट पर नहीं बल्कि उसके खिलाफ लड़ने वाली है।
सूत्रों के अनुसार नागपुर के जलाका गांव की रहने वाली कलावती वणी से चुनाव लड़ेंगी। बताया जा रहा है कि कलावती आगामी 24 सितंबर को विदर्भ जनआंदोलन समिति के टिकट पर यवतमाल के वणी से पर्चा भरेंगी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल किसानों की बढ़ रही आत्महत्याओं के बाद जब राहुल गांधी विदर्भ दौरे पर गए थे, तब उन्होंने कलावती से मुलाकात की थी। कलावती के पति ने दिसंबर 2005 में गरीबी से तंग आकर आत्म्हत्या कर ली थी।
राहुल गांधी ने कलावती को भरोसा दिलाया था कि सरकार विदर्भ के किसानों के हित में काम करेगी। कांग्रेस ने कलावती को राज्य सरकार की ओर से नौ एकड़ जमीन भी दिलाई है। वहीं, पिछले साल 22 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव के दौरानी एटमी करार का समर्थन करते हुए राहुल गांधी ने अपने भाषण में कलावती के गांव का उदाहरण देते हुए कहा था कि परमाणु करार से कलावती के गांव की तरह कई गांव रौशन हो पाएंगे।
साभार / स्त्रोत -
|