सरकार की भी कमान संभाल सकते हैं सुखबीर
|
This story has been read 453 times.
|
Share |
|
Thursday 17 Sep, 2009 03:06 PM
अकाली दल के शीर्ष नेता व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से दल की राजनीतिक विरासत पहले ही संभाल चुके उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल अब जल्द ही सरकार भी संभाल सकते हैं। भाजपा व अकाली दल के शीर्ष नेताओं में इस बड़े बदलाव पर सहमति बन गई है। अकाली दल मुख्यमंत्री पद पर सुखबीर सिंह बादल की ताजपोशी आने वाले नवरात्र के शु दिनों में करना चाहता है, जबकि भाजपा नेतृत्व ने कांग्रेस के आंध्र प्रदेश के नेतृत्व के मसले को सुलझ जाने तक रुकने का आग्रह किया है। भारतीय राजनीति में परिवारवाद व वंशवाद अब सिर्फ बहस का मुद्दा भर रहा है। सभी राजनीतिक दलों में यह आम बात हो गई है और कोई भी इससे अछूता नही हैं। अकाली दल भी इसी राह पर बढ़ चुका है। उसके शीर्ष नेता मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल अब पार्टी के साथ सरकार की कमान भी संभालने जा रहे हैं। चूंकि राज्य में अकाली-दल की भाजपा के साठ गठबंधन सरकार है इसलिए अकाली नेताओं ने इस मामले पर पहले भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास में लिया है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर सिंह बादल की बैठक में इस मसले पर व्यापक चर्चा हुई। काफी विचार करने के बाद भाजपा नेताओं ने भी इस बदलाव पर सहमति जता दी है, लेकिन समय को लेकर सलाह दी है। अकाली नेता मुख्यमंत्री पद पर सुखबीर सिंह बादल की ताजपोशी आगामी नवरात्र में करना चाहते हैं, जबकि भाजपा नेता इसमें राजनीतिक नफा नुकसान को देखकर आगे बढ़ना चाहते है। वह नहीं चाहते हैं कि पहले राजग पर परिवारवाद का आरोप लगे। इससे बचने के लिए उसने अकाली नेतृत्व को सलाह दी है कि आंध्र प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व का मसला सुलझने के बाद वह इस काम को अंजाम दे।
साभार / स्त्रोत -
|