...सानिध्य में मनाया गया नशा मुक्ति दिवस
|
This story has been read 942 times.
|
Share |
|
Thursday 10 Sep, 2009 01:53 PM
उदयपुर, अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा आयोजित अणुव्रत उदबोधन सप्ताह के अन्तर्गत पांचवे दिन केन्द्रीय कारागृह में नशा मुक्ति दिवस साध्वी कंचन प्रभा व साध्वी मंजु रेखा के सानिध्य में कैदी भाईयों के साथ मनाया गया।
समिति के प्रचार मंत्री राजेन्द्र सेन ने बताया कि नशा मुक्ति दिवस पर बंदी भाईयों को संबोधित क ते हुए साध्वी कंचन प्रभा ने कहा कि आप लोग कारागृह में जाने-अनजाने में किसी नशे की लत से कोई अपराध करके आये हंोगे। हमें सकारात्मक सोच के साथ पुनः अपने जीवन को सुधारना है, संयमित अनुशासित जीवन जीना है। और इसका मूलमंत्र है नशे से दूर रहना।
साध्वी मंजु रेखा ने कहा कि जिन नशो के सेवन से हम बर्बाद हुए है और आज सजा भुगत रहे है इसका हम प्रायश्चित करे। हम संकल्प ले कि हम स्वंय भी नशा नही करेंगे तथा दूसरों को भी नशा करने से रोकेगे।
समारोह के मुख्य अतिथि गजेन्द्रसिंह शक्तावत विधायक वल्लभनगर ने कहा कि नशे के सेवन से घर के घर बर्बाद हो गये है। नशा नाश का द्वार है। हमे नशे को त्याग कर मानव क ल्याण हेतु अपना जीवन समर्पित करना है। शक्तावत स्वयं ने किसी भी तरह के नशे न करने का संकल्प लिया।
विशिष्ठ अतिथि लालसिंंह झाला, प्रधान पंचायत समिति गोगुन्दा ने युवाओं में बढते हुए नशे की लत को गंभीर बताते हुए इनसे दूर रहने का आह्वान किया।
नशा मुक्ति दिवस के मुख्य वक्ता डॉ. शोभालाल औदिच्य ने नशे से शरीर पर होने वाले कुप्रभावों के बारे में बताते हुए इससे बचने की सलाह दी। आरम्भ में जेल अधीक्षक एस.एस. शेखावत ने स्वागत कर कारागृह मे बंदी भाईयों के लिए किये जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष गणेश डागलिया ने नशा मुक्ति दिवस की महत्ता तथा व्यसन मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। कई बंदी भाईयों ने साध्वी श्री के प्रवचन के बाद नशा छोडने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सेन ने किया। धन्यवाद कार्यकारी महामंत्री निर्मल कुणावत ने दिया।
साभार / स्त्रोत -
|