बैंसला के नेतृत्व में दिया ज्ञापन
|
This story has been read 311 times.
|
Share |
|
Tuesday 08 Sep, 2009 02:31 PM
उदयपुर, आरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को डांगी समाज के लोगों ने कलेक्ट्री के समक्ष नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
गुर्जर आरक्षण आन्दोलन नेता कर्नल किरोडी सिंह बैंसला, राजस्थान डांगी सेवा संस्थान अध्यक्ष रूपलाल डांगी, राजस्थान डांगी (पटेल) सेवक संस्थान उपाध्य ्ष मोतीलाल डांगी आदि के नेतृत्व में डांगी समाज के लोग कलेक्ट्री पहुंचे। जहां उन्होंने आरक्षण की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्नल बैंसला के के नेतृत्व में कलेक्टर आनन्द कुमार से भेंट कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया। इससे पूर्व कल देबारी स्थित जोगणिया माता मंदिर स्थल पर आरक्षण की मांग को लेकर डांगी समाज की महापंचायत हुई थी जिसे भी कर्नल बैंसला व डांगी समाज के नेता मतीलाल डांगी समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया था।
साभार / स्त्रोत -
|