आयोजना समिति की बैठक 9 को
|
This story has been read 335 times.
|
Share |
|
Sunday 06 Sep, 2009 02:40 PM
उदयपुर, जिला आयोजना समिति की बैठक 9 सितम्बर को अपराह्न 3 बजे जिला प्रमुख केवलचंद लबाना की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। मुख्य आयोजना अधिकारी श्रीमती ललिता कर्नावट ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सडकों के उन्नयन प्रस्ताव एवं अनुमोदन आदि बिन्दुओं पर चर्चा होगी।
जिला परिषद की स धारण सभा 9 कोः जिला परिषद की साधारण सभा की आगामी 4 सितम्बर को होने वाली बैठक अब 9 सितम्बर बुधवार को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में जिला प्रमुख केवलचंद लबाना की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेन्द्रसिंह शेखावत ने यह जानकारी दी।
एडल्ट लर्नर वीक का आयोजन 8 से
उदयपुर, अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं एडल्ट लर्नर वीक के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
जिला साक्षरता समिति के सचिव मोहनलाल धोबी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 8 सितम्बर को कार्यगोष्ठी, झण्डे एवं बेनर लगाने एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 9 को नवसाक्षर एवं जन प्रतिनिधि सम्मेलन होगा। दस को साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता, सुलेख, पोस्टर एवं श्रुतिलेख का कार्यक्रम होगा। वही 12 को साक्षरता उत्पाद प्रदर्शनी, 13 को नवसाक्षर खेलकूद प्रतियोगिता तथा 14 सितम्बर को साक्षरता चेतना रैली एवं साक्षरता ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे।
साभार / स्त्रोत -
|