मुआवजा मिले तो लौटा देंगे सिंगूर
|
This story has been read 352 times.
|
Share |
|
Wednesday 02 Sep, 2009 01:46 AM
कोलकाता। टाटा सन्स के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा है कि समूह पश्चिम बंगाल में सिंगूर के लोगों की जमीन वापस करने के लिए तैयार है, बशर्ते राज्य सरकार वहां हुए निवेश का मुआवजा दे। टाटा ने टाटा टी की सालाना आम बैठक के मौके पर कहा, 'हम जमीन को अपने कब्जे में नहीं रखना चाहते। यदि सरकार वहां हुए निवेश का मुआवजा देती है, म इसे वापस कर देंगे।'
टाटा मोटर्स को राज्य सरकार ने सिंगूर में करीब 997 एकड़ जमीन नैनो कार परियोजना के लिए दी थी। कंपनी को पिछले अक्तूबर में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के विरोध के बाद इस परियोजना को छोड़ना पड़ा था। तृणमूल कांग्रेस टाटा को आबंटित 400 एकड़ जमीन किसानों को वापस करने की मांग कर रही थी।
पार्टी ने आरोप लगाया था कि जमीन का अधिग्रहण जबरन किया गया था। कंपनी ने इससे पहले घोषणा की थी कि इसने करीब. 1500 करोड़ रुपए का निवेश किया है। टाटा ने कहा कि टाटा मोटर्स के पास सिंगूर को लेकर कोई परियोजना नहीं है। टाटा ने कहा, 'राज्य सरकार के पास इस जमीन के संबंध में कोई योजना है तो हम इसके साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं।'
टाटा के इस ऐलान को राजनीतिक हलकों में काफी अहमियत दी जा रही है। माना जा रहा है कि इसके बाद तृणमूल और टाटा के बीच रिश्तों की बर्फ अब पिघलनी शुरू हो सकती है।
साभार / स्त्रोत -
|