राजनाथ पार्टी चलाने में सक्षम : भागवत
|
This story has been read 229 times.
|
Share |
|
Tuesday 01 Sep, 2009 04:23 AM
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथा सिंह भाजपा चलाने में सक्षम हैं। भागवत के अनुसार लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर आडवाणी की भूमिका सशक्त है। वहीं, राजनाथ स ंह भी पार्टी अध्यक्ष के रूप में पूरी मजबूती के नेतृत्व संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व कमजोर नहीं है और न ही फिलहाल उसमें बदलाव की कोई गुंजाइश नजर आ रही है।
उल्लेखनीय है कि भागवत ने कल आडवाणी से मुलाकात की थी, जिसके बाद मीडिया में खबरें आ रही थीं कि भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। बताया जा रहा था कि संघ ने एक रोडमैप तैयार किया है, जिसके तहत पार्टी की कमान युवा नेताओं को सौंपी जा सकती है। हालांकि, भागवत ने आज अप्रत्यक्ष तौर पर भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। माना जा रहा है कि भागवत का ताजा बयान आडवाणी के लिए एक बड़ी राहत है।
सुदर्शन मिले आडवाणी से
इस बीच पूर्व संघ प्रमुख के. सुदर्शन ने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की है। सुदर्शन ने भी आडवाणी की तरफदारी करते हुए कहा है कि भाजपा में फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन की आवश्यकता नहीं है।
साभार / स्त्रोत -
|