इंटरनेट से मोबाइल फोन पर बात कर सकते

( Read 4600 Times)

21 Oct, 11 13:09
Share |
Print This Page

आप जल्द ही इंटरनेट से मोबाइल फोन या किसी लैंडलाइन फोन नंबर पर बात कर सकते हैं। वह भी बेहद सस्ती दरों पर। जी हां, अगर नई दूरसंचार नीति में इंटरनेट टेलीफोनी की सुविधा के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल जाए तो ऐसा संभव हो सकता है। दूरसंचार मंत्रालय इंटरनेट से फोन को मंजूरी देने की दिशा में काम कर रहा है, जिससे ग्राहकों को काफी कम दरों पर देश-विदेश में फोन करने की सुविधा मिल जाएगी।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल के अनुसार सरकार नई दूरसंचार नीति के तहत इंटरनेट टेलीफोनी की सुविधा को मंजूर करने पर विचार कर रही है। अभी देश में इंटरनेट फोन से इंटरनेट फोन पर बातचीत की जा सकती है। ज्यादातर कंपनियां इस तरह की सुविधा ग्राहकों को दे रही हैं। इसे वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल सेवा (वीओआईपी) कहते हैं। इसमें कॉल सिर्फ दस पैसे प्रति मिनट लगती है। मगर देश में इंटरनेट से मोबाइल या लैंडलाइन फोन पर कॉल करने की इजाजत नहीं है।

इंटरनेट टेलीफोन में बात करते वक्त फोन करने और सुनने वाले की तस्वीर भी दिखाई देगी। इंटरनेट टेलीफोन के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से ग्राहकों के वारे न्यारे हो सकते हैं। क्योंकि अगर वह सबसे सस्ता टैबलेट ‘आकाश’ लगभग तीन हजार रुपये में खरीदता है और उसमें इंटरनेट टेलीफोन की सुविधा का इस्तेमाल करता है तो उसे बात करने के लिए मोबाइल फोन की तुलना में बेहद सस्ता जरिया मिल जाएगा।

आईटी विशषेज्ञ सुधीर उपाध्याय के मुताबिक ग्राहक को इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ेगा। कंप्यूटर पर टेलीफोन डायलर डाउनलोड करना होता है। वहीं गूगल चैट और वीडियो वॉयस चैट के हैंडसेट के जरिए भी इंटरनेट टेलीफोन का इस्तेमाल आसानी से हो सकता है। इंटरनेट टेलीफोन की एक और खास बात यह है कि इसके लिए कंपनियों को किसी तरह का कोई स्पेक्ट्रम इस्तेमाल करना नहीं होता है। कोई भी इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाली कंपनी यह सुविधा ग्राहकों को दे सकती है।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: सखी मंगला
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Ravina Raj Kohli
Rank #2 :: Naina Lal Kidwai
Rank #3 :: Dr. Kiran Mazumdar-Shaw
Rank #4 :: Ekta Kapoor
Rank #5 :: Sunita Narain
Rank #6 :: Indra Krishnamurthy Nooyi
Rank #7 :: Akhila Srinivasan
Rank #8 :: Chanda Kochhar
Rank #9 :: Jyoti Naik
Rank #10 :: Ritu Kumar
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG