GMCH STORIES

यूपी-बिहार से लेकर नेपाल तक हाहाकार

( Read 12082 Times)

16 Aug 17
Share |
Print This Page
यूपी-बिहार से लेकर नेपाल तक हाहाकार देश की आधी आबादी बाढ़ की चपेट में है। बिहार, यूपी, असम और गुजरात में लाखों लोग बाढ़ के प्रकोप में है। बिहार में अब तक 56 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है वहीं, गुजरात में 200 से ज्यादा लोग और असम में 100 से ज्यादा लोगों की जान गई है। अगस्त के महीने में बाढ़ ने तबाही मचाई है। मरने वालों की आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, लेकिन अब भी राहत कार्य जारी है। यूपी के गोंडा, बाराबंकी, गोरखपुर में कई नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह से ये हालात पैदा हुए हैं।
बिहार में अररिया, मोतिहारी, किसनगंज, कटिहार और भागलुपर में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। बिहार के 13 जिले 70 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। यूपी के 75 जिलों में से 15 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। लाखों लोग घरों से निकलने पर मजबूर हैं। एनडीआरएफ की कई टीमें राहत कार्य में जुटी है। बिहार की ओर से जाने और आने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। रेल परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मोबाइल सेवा पूरी तरह से ठप है। नेपाल में हो रही तेज बारिश से वहां भी बाढ़ आ गई है। हजारों पर्यटक फंसे हुए हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है।
जुलाई और अगस्त में हुई तेज बारिश ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चारों ओर बाढ़ से हाहाकार मची हुई है। प्रशासन ने कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like