GMCH STORIES

मोदी व शाह दोनों ही ठीक काम कर रहे -राजनाथ सिंह

( Read 18971 Times)

17 May 15
Share |
Print This Page
मोदी व  शाह दोनों ही ठीक काम कर रहे -राजनाथ सिंह




प्रतापगढ़।केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कहा कि अकबर ग्रेट हैं पर महाराणा प्रताप ग्रेटेस्ट ऑफ ग्रेट। उन्होंने कहा कि मुगल शासक अकबर को महान शासक कहलाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन महाराणा प्रताप की बात ही निराली है। गृहमंत्री सिंह रविवार को प्रतापगढ़ में सभा को संबोधित कर रहे थे। वे यहां अष्टधातु निर्मित विशाल अश्वारोही प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। सिंह ने कहा कि प्रताप की 475 वीं जयंती न केवल राजस्थान में, बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष में पहली बार धूमधाम से मनाई जाएगी। विश्व के प्रत्येक कोने में जहां हिंदुस्तानी बसे हैं उन देशों में भी प्रताप जयंती मनाने का प्रयास करेंगे। मूर्ति अनावरण के बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप स्मरण के साथ यह शौर्य व बलिदान की भूमि मेवाड़ व राजस्थान की याद दिलाता है। राजस्थान वीरों की भूमि है जो मीरा बाई की भक्ति व पन्नाधाय की युक्ति के लिए भी जाना जाता है। पन्नाधाय की युक्ति के कारण ही उदय सिंह बच पाए थे ।केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मतभेद सम्बन्धी खबरों को नकार दिया है।
सिंह ने रविवार दोपहर यहां महाराणा प्रताप की मूर्ति अनावरण समारोह के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से अनौपचारिक चर्चा में मोदी व शाह से मतभेद व दिल्ली में संघ कार्यालय जाकर नाराजगी दर्ज कराने सम्बन्धी सवाल का सीधा जवाब देने से बचते हुए यहीं कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी व पार्टी अध्यक्ष शाह दोनों ही ठीक काम कर रहे है´। सिंह ने केन्द्र की भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरा होने सम्बन्धी सवाल पर कहा कि इस अवधि में बहुत अच्छा कार्य हुआ है।
उन्होंने हाल ही शुरू की गई बीमा योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जनकल्याण के जो कार्य इस अवधि में हुए वह पिछले 10-11 वर्ष में भी नहीं हो पाए थे।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने नागौर जिले के डांगावास में हुए खूनी संघर्ष प्रकरण में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर राज्य के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया के पुलिस के पास जादू की छड़ी नहीं होने से सम्बन्धी बयान से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें प्रकरण की भी विशेष जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में कार्रवाई करने के लिए एक सिस्टम बना हुआ है और उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।
सिंह ने देश में पड़ौसी देशों से अवैध घुसपैठ सम्बन्धी सवाल पर कहा कि इस पर पहले ही काम हो जाना चाहिए था जो नहीं हो पाया।
अब सरकार इस पर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेंगी कि किसी भी देश से किसी भी प्रकार से अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ नहीं हो पाए। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कहा कि अकबर ग्रेट हैं पर महाराणा प्रताप ग्रेटेस्ट ऑफ ग्रेट। उन्होंने कहा कि मुगल शासक अकबर को महान शासक कहलाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन महाराणा प्रताप की बात ही निराली है। गृहमंत्री सिंह रविवार को प्रतापगढ़ में सभा को संबोधित कर रहे थे। वे यहां अष्टधातु निर्मित विशाल अश्वारोही प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे।
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Pratapgarh News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like