GMCH STORIES

दुनियां की टॉप 100 होटल्स में शामिल हुआ लेक पेलेस

( Read 17836 Times)

14 Jul 18
Share |
Print This Page
दुनियां की टॉप 100 होटल्स में शामिल हुआ लेक पेलेस उदयपुर ट्रेवेल एंड लेजर ग्रुप द्वारा दुनियां घूमने के शौकीन पर्यटकों के आधार पर किये जाने वाले सर्वे पर आधारित दुनिया की टॉप 100 होटल्स और टॉप 100 सिटीज की घोषणा कर दी गयी है। इस बार उदयपुर की एक मात्र होटल ताज लेक पेलेस ने इस श्रेणी में अपना स्थान बनाया है। 96.27 अंक हासिल करते हुए लेक पेलेस ने 25वां स्थान हासिल किया है। इस श्रेणी में पहला स्थान इंडोनेशिया के बाली स्थित फोर सीजऩस रिसोट्र्स ने प्राप्त किया है। इसके साथ ही देश के पांच बेस्ट रिसोर्ट होटल्स की श्रेणी में भी लेक पेलेस होटल ने अपना स्थान बनाया है। लेक पेलेस को मिली इस उपलब्धि अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए महाप्रबंधक नयन सेठ ने बताया कि इस उपलब्धि से हमारी जि़म्मेदारी और बढ़ गयी है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम को देते हुए बताया की ताज होटल्स का प्रबंधन ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोपरी रखता है। अपने सभी मेनेजर्स को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए नयन सेठ ने कहा कि ताज ग्रुप ऑफ़ होटल्स की प्रतिष्ठा बनाये रखना हम सबका कर्तव्य है। इसके साथ ही उन्होंने झीलों की नगरी को दुनिया बेस्ट सिटीज़ की श्रेणी में 10 स्थान बनाने पर उदयपुर वासियों को बधाई देते हुए कहा की किसी भी शहर की सुन्दरता को आंकने में वहां के नागरिकों का व्यवहार अहम् भूमिका निभाता है और मेवाड़ में मेहमान को भगवान का दर्जा दिया जाता है। इसीलिए यहाँ घूमने आने वाले पर्यटक अपने साथियों को यहाँ की वादियों का लुत्फ़ लेने की सलाह देते है। स्मार्ट सिटी की राह पर बढ़ रहे उदयपुर के लिए यह उदयपुर शहर के बाशिंदे और ताज लेक पेलेस मिलकर शहर को एक नई और अलग पहचान बनाने के लिए हमेशा प्रयास करते रहेंगे
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like