उदयपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी विलास जानवे और किरण जानवे ने 18 जून को पांडिचेरी प्रवास के दौरान राज निवास जाकर पांडिचेरी के लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी से भेंट की | इस शिष्टाचार भेंट के दौरान विलास और किरण जानवे ने उदयपुर की पारंपरिक धागा पुतली “बहुरुपिया” भेंट की जिसे किरण बेदी जी ने चलाना सीखा और तुरन्त चलाया | इस पारंपरिक कला की भेंट पाकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और स्वयं ने अपने कक्ष में जगह ढूँढ़ कर उनकी तथा दलाई लामा की तस्वीर पर अपने हाथ से टांगा | भेंट के दौरान बनी वीडियो फिल्म को राज निवास के तथा किरण बेदी के फेसबुक पर भी ज़ारी किया गया | बाद में जानवे दम्पति को राज निवास का भ्रमण कराया गया और दो छोटे लिफाफों में बीज भी भेंट किये गए जो सभी मेहमानों को “एक परिवार एक पेड़” योजना के तहत दिए जाते हैं | जानवे दम्पति ने पुडुचेरी यात्रा को अविस्मरणीय बताया |
Source :