GMCH STORIES

मजदूर विरोधी नीतियों के विरूद्ध प्रदर्शन

( Read 18326 Times)

16 Oct 17
Share |
Print This Page
मजदूर विरोधी नीतियों के विरूद्ध प्रदर्शन देवीसिंह बडगूजर,जोधपुर। नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन जोधपुर मण्डल द्वारा उपमुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यशाला की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य कार्यशाला प्रबंधक को 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया। इससे पूर्व मण्डल कार्यालय से सैंकडों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में कार्यशाला पहुंचे।
मण्डल सचिव कॉ. मनोज कुमार परिहार ने बताया कि कार्यशाला जोधपुर तथा रेलवे स्टोर जोधपुर में कई पद रिक्त होने के बावजूद भी पदोन्नति नहीं की जा रही है जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा है तथा रेलवे आवासों के आवंटन मे नियमों का उल्लंघन कर रेलवे को आर्थिक क्षति पहुंचायी जा रही है जिसका संगठन पूरजोर विरोध करता रहेगा।
मण्डल अध्यक्ष कॉ. महेन्द्र व्यास ने बताया कि यूनियन द्वारा लम्बे समय से कार्यशाला जोधपुर तथा रेलवे स्टोर जोधपुर में पदौन्नति, रिक्तियां भरने तथा आवास आवंटन में भेदभाव के विरूद्ध डिप्टी सी.पी.ओ से लगातार वार्ता कर समस्याओं के निराकरण का अनुरोध करने के बावजूद उनकी हठधर्मिता व मजदूर विरोधी रवैये के कारण संगठन द्वारा प्रदर्शन कर मुख्य कार्यशाला प्रबन्धक को ज्ञापन देते हुए अनुरोध किया कि यदि 1॰ दिन के भीतर कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो संगठन को लगातार आन्दोलन करना पडेगा जिसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन के दौरान कॉ. बजरंग सिंह राठौड व कॉ. राणापूरणचन्द दीप सिंह ने भी सम्बोधित किया। प्रदर्शन में महेन्द्र शर्मा, सुनील टॉक, जसबीर सिंह चौधरी, साबिर खां खोखर, मदनलाल बैरवा, राजेश शर्मा, बन्ने सिंह, अनोप सिंह पंवार, अशोक सिंह मेडतिया, गजेन्द्र सिंह सियाग, बंशीलाल भाटी, महनलाल विश्नोई, ज्योतिप्रकाश माथुर, परमानन्द गुर्जर, शरद जोशी, संजय मीणा, अनुप त्रिवेदी, जितेन्द्र ढाका, रामेश्वर सिंह, आशीष खन्ना, रमेश चौधरी, विऋम सिंह, प्रवीण सोढा, कमलेश पुरोहित, अरूण बिस्सा सहित सैंकडों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से नारे लगाए।



Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like