जयपुर, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री शिवचरण माथुर की पुण्यतिथि के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गाँधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गोपाल सिंह शेखावत, मॉस्टर भँवरलाल मेघवाल, उपाध्यक्ष श्री मुमताज मसीह, महासचिव श्री सुशील शर्मा, श्री जी. आर. खटाणा, श्री सत्येन्द्र भारद्वाज, श्री महेश शर्मा, श्री रूपेशकान्त व्यास, श्री बालकृष्ण खींची, श्रीमती गंगा देवी वर्मा, प्रवक्ता सुरेश चौधरी, सचिव श्रीमती वंदना माथुर, श्री इन्द्राज गुर्जर, श्रीमती शारदा साध, श्री अय्यूब खान, श्री सुनील पारवानी, श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती संगीता गर्ग, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री नमोनारायण मीणा, पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह, श्री सत्येन्द्रसिंह राघव, श्री आर. आर. तिवाडी, श्री मांगीलाल वर्मा, श्री शिवजीलाल मीणा, श्री रामकरण कुमावत, श्री दिनेश राय भाटी, श्री श्रवण चौबे, श्री दीपक धीर, श्री सत्येन्द्रसिंह जादौन, श्री राजेन्द्र महला, श्री सुरेश खाटूवाला सहित अनेक कांग्रेसजनों ने स्व. श्री शिवचरण माथुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी पुष्पांजलि दी।