पंजाब में आतंकवाद को पुन: पनपने नहीं देंगे : राजेंद्र
( Read 3489 Times)
01 Dec 15
Print This Page
अंबाला | पंजाब के पुलिस महानिदेशक (एचआरसी) राजेंद्र सिंह ने कहा है कि पंजाब की धरती पर अब आतंकवाद नहीं आ सकेगा। पंजाब के लोग आतंकवाद को बड़ी मजबूती से ठुकरा चुके हैं। राजेंद्र सिंह रविवार देर रात यहां आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह का आयोजन एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में कई सामाजिक संगठनों ने किया था। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अपने प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में आतंकवाद का खात्मा करने में सक्षम है। वह किसी कीमत पर भी पंजाब में आतंकवाद को पुन: पनपने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पहले आतंकवाद के दौर में पंजाब के लोग गुमराह हो गए थे लेकिन इसकी आग से पंजाब का एक भी परिवार बच नहीं सका था।
This Article/News is also avaliable in following categories :
Rajasthan